scriptसोती हुई महिला के पैर से दो घंटे तक चिपका रहा काला नाग, फिर अचानक हुआ ऐसा कि देखकर सब… | black cobra tied the leg of woman in night | Patrika News

सोती हुई महिला के पैर से दो घंटे तक चिपका रहा काला नाग, फिर अचानक हुआ ऐसा कि देखकर सब…

locationनई दिल्लीPublished: Aug 22, 2018 05:05:43 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

सोती हुई महिला के पैर से दो घंटे तक काला नाग लिपटा रहा।

cobra

सोती हुई महिला के पैर से दो घंटे तक चिपका रहा काल नाग, फिर अचानक हुआ ऐसा कि देखकर सब…

नई दिल्ली। बिहार के मुंगेर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां सोती हुई महिला के पैर से एक काला नाग करीब दो घंटे तक लिपटा रहा। पैर से नाग को लिपटा देख पहले तो महिला के पसीने छूट गए। लेकिन, सुबह चार बजे नाग अपने आप निकलकर वापस चला गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
मच्छरदानी के अंदर सो रही थी महिला…

जानकारी के मुताबिक, कल्याणटोला गांव की रहनेवाली पुतुल देवी घर के अंदर मच्छरदानी लगाकर नीचे सोई हुई थी। रात के करीब दो बचे अचानक पुतुल देवी को पैर में ठंडक महसूस हुआ और अजीबोगरीब आवाज सुनाई दी। पुतुल देवी तुरंत नींद से जाग गई और उठकर पैठ गई। जब उसने अपना पैर देखा तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि,उसके पैर से एक काला नाग लिपटा हुआ था और फुंफकार मार रहा था। काला नाग को देखकर महिला के होश उड़ गए। नाग को देखते ही पुतुल भगवान का नाम लेने लगी। लेकिन, नाग नहीं भागा। फिर उसने अपनी बेटी को आवाज दी। अपनी मां की आवाज सुन पुतुल देवी की बेटी तुरंत वहां पहुंच गई। उसने भी पहले नाग को भगाने की कोशिश की लेकिन नाग नहीं भागा।
कीर्तन करते ही नाग चला गया

पुतुल देवी की बेटी तुरंत बाहर गई और आस-पास के लोगों को बुलाकर अपने घर लेकर आई। काला नाग को देखते ही गांव के लोग घबरा गए। इसके बाद महिला ने देवी विषहरी का गीत गाना शुरू किया। गीत सुनते ही नाग पुतुल देवी को बिना काटे घर से बाहर चला गया। इस तरह गांव के लोग इसे बड़ा चमात्कार मान रहे हैं। करीब चार बजे काला नाग पुतुल देवी के पैर को छोड़कर वापस बिना हानि पहुंचाये चला गया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल, यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो