scriptकाला धन: स्विटजरलैंड ने सार्वजनिक किए दो भारतीयों के नाम | Black money: Switzerland discloses names of 2 Indians | Patrika News

काला धन: स्विटजरलैंड ने सार्वजनिक किए दो भारतीयों के नाम

Published: May 25, 2015 11:24:00 pm

स्विटजरलैंड ने अपने देश में चल रही टैक्स चोरी की जांच में शामिल विदेशियों के नाम
सार्वजनिक कर दिए हैं

Law on Black Money

Law on Black Money

नई दिल्ली। स्विटजरलैंड ने अपने देश में चल रही टैक्स चोरी की जांच में शामिल विदेशियों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। इन विदेशियों में दो भारतीय महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। जिन दो भारतीय महिलाओं के नाम स्विटजरलैंड ने सार्वजनिक किए हैं उनके नाम स्नेहलता और संगीता है। हालांकि इन दोनों ही महिलाओं की डेट ऑफ बर्थ के अलावा किसी भी अन्य जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

नामों को सार्वजनिक करने के बाद स्विस फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफटीए) ने इन दोनों भारतीय महिलाओं से कहा है कि अगर वे ये नहीं चाहती हैं कि भारतीय ऑथोरिटीज के साथ उनकी डिटेल शेयर की जाए, तो वे 30 दिनों के भीतर एफटीए के समक्ष अपील दायर कर दें। स्विटजरलैंड ने ब्रिटिश, स्पेनिश और रूसी नागरिकों के नाम भी सार्वजनिक किए हैं, लेकिन बर्थ डेट के अलावा इनकी भी किसी अन्य जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

वहीं अमरीकी और इजायरली नागरिकों के भी नाम सार्वजनिक किए गए और इनकी भी डेट ऑफ बर्थ के अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि स्विस बैंकों में कई भारतीयों के खाते होने और उनमें हजारों करोड़ रूपए का कालाधन जमा होने की बात कही जा रही है। भारत सरकार देश में काला धन वापिस लाने की कोशिशों में लगी हुई है। सरकार लंबे समय से स्विस अधिकारियों से इन नामो को सार्वजनिक करने का अनुरोध करती आ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो