scriptपश्चिमी मिदनापुर में TMC दफ्तर में बम ब्लास्ट, 2 कार्यकर्ताओं की मौत, कई घायल | Bomb blast on tmc office in west midnapore | Patrika News

पश्चिमी मिदनापुर में TMC दफ्तर में बम ब्लास्ट, 2 कार्यकर्ताओं की मौत, कई घायल

locationनई दिल्लीPublished: Aug 23, 2018 03:10:02 pm

Submitted by:

Prashant Jha

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और वहां एक पुलिस पिकेट स्थापित की गई है

tmc office

पश्चिमी मिदनापुर में TMC दफ्तर में बम ब्लास्ट, 2 कार्यकर्ता की मौत, कई घायल

कोलकता: पश्चिम बंगाल में सत्‍ताधारी तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर में बम ब्लास्ट की घटना सामने आई है। पश्चिमी मिदनापुर जिले नारायणगढ़ स्थित दफ्तर में गुरुवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, घायलों को मिदनापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल दो व्‍यक्तियों को कोलकाता रेफर किया गया है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि हमला किसने किया और क्यों किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1032529958013480962?ref_src=twsrc%5Etfw

पिछले साल भी दफ्तर पर हुई थी गोलीबारी

गौरतलब है कि पिछले साल २०१७ में जनवरी महीने में पश्चिमी मिदनापुर जिले के खड़गपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दफ्तर पर अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि बाइक पर दो हमलावरों ने टीएमसी पार्षद ए. पूजा के नयाखुली स्थित कार्यालय दफ्तर पर बम फेंका और अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पंचायत चुनाव में भी हुआ था विवाद

बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। पिछले दिनों पंचायत चुनाव के दौरान भी टीएमसी और भाजपा के बीच कई जगहों पर झड़प की घटना सामने आई थी। इसमें कई लोगों के मौत की भी खबर थी।

पीएम की सभा में हादसे के लिए ममता सरकार जिम्मेदार

वहीं पिछले दिनों पश्चिमी मिदनापुर में पीएम मोदी की रैली में टेंट गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। गृह मंत्रालय ने इसके लिए ममता सरकार पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया था।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो