scriptमणिपुर में विस्फोट के बाद अर्लट पर सेना, सीमाएं की गईं सील | Border will seal after blast in imphal at manipur | Patrika News

मणिपुर में विस्फोट के बाद अर्लट पर सेना, सीमाएं की गईं सील

locationनई दिल्लीPublished: Oct 09, 2019 01:04:13 pm

पूर्वोत्तर इलाके में बड़े धमाके के बाद अलर्ट जारी
मणिपुर में हुए विस्फोट के बाद सीमा की गई सील
भारत-म्यामां बॉर्डर को असर राइफल्स ने किया सील

1564997016299.jpg
नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। मणिपुर में बड़े विस्फोट के बाद सेना हाई अलर्ट पर है। असम राइफल्स ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मणिपुर के मोरेह कस्बे में भारत-म्यामार सीमा को सील कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले के मोरेह कस्बे से लेकर म्यामां तक, 10 किमी से अधिक लम्बी सीमा को असम राइफल्स ने सील कर दिया।
तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, देश के इन राज्यों में बढ़ रहा है अंजान खतरा

उधर..मोरेह कस्बे के सहायक खुफिया ब्यूरो के कार्यालय के समीप बम विस्फोट हुआ था। शनिवार की रात को मोरेह थाने के पास भी बम विस्फोट की घटना हुई थी। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल असम राइफल्स राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने के साथ ही भारत-म्यामां सीमा की सुरक्षा भी करता है।
तेंग्नौपाल जिले के पुलिस अधीक्षक विक्रमजीत सिंह के मुताबिक दो सीमा द्वार खुले हैं। मणिपुर म्यामां के साथ 100 किलोमीटर से अधिक लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

चंद्रयान-2 चांद पर निकल चुका है दिन, लैंडर विक्रम के साथ रोवर प्रज्ञान भी दे सकता है बड़ी खुशखबरी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो