scriptब्राजीलियन महिला को भाया देसी छोरा, जानिए कैसे प्यार में गिरी विदेशी महिला | Brazilian woman left her home for Haryanvi Guy | Patrika News

ब्राजीलियन महिला को भाया देसी छोरा, जानिए कैसे प्यार में गिरी विदेशी महिला

locationनई दिल्लीPublished: Oct 10, 2017 01:08:10 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

विदेशी महिला को हरियाणा के लड़के से इस कदर प्यार हुआ है कि वह अपना सबकुछ छोड़छाड़ कर भारत आ गई।

couple
नई दिल्ली। देखो एक होता है टैलेंट और एक होता है सच्चे वाला प्यार। किसी भी लड़के में अगर इन 2 चीजों में से कोई एक भी चीज होती है, तो आप जिस लड़की को चाहते हो वो आपकी हो जाती है। लेकिन प्यार के आगे सब बेकार है क्योंकि प्यार में वो ताकत होती है कि आप उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही हालिया मामला देखने में आया जब एक विदेशी महिला का प्यार उसे भारत ले आया। दरअसल हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले अनंत ने फेसबुक पर ऐसे ही सब विदेशी महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिनमें एक ब्राज़ील की मारथा भी थी। मारथा ने अनंत की रिक्वेस्ट एक्ससेप्ट कर ली। दोनों के बीच फिर बातें होने लगी। दोनों के बीच फेसबुक पर बातें होते-होते इतना ही इतना प्यार बढ़ गया कि मारथा ब्राजील छोड़कर भारत आ गई।
प्यार करने के लिए सीखी पुर्तगाली
दोनों की लव स्टोरी फेसबुक पर ही शुरू हुई। दोनों एक दूसरे को शुरुआत में मैसेज करते थे लेकिन ज्यादा कुछ समझ नहीं पाते थे। वह इसलिए क्योंकि मारथा को इंग्लिश नहीं आती है। तो वहीं अनंत भी इंग्लिश में ऐसा ही है। ऐसे में दोनों को बात करने में काफी दिक्कत हुई क्योंकि इंग्लिश जैसी कॉमन भाषा और दोनों की अपनी-अपनी भाषा न आ पाने के कारण शुरुआत में दोनों को बात करने में थोड़ी दिक्कत होती थी। लेकिन बाद में जब अनंत मारथा के प्यार में गिर गया तो अनंत ने मारथा के लिए उसकी लोकल भाषा पुर्तगाली सीखी। जिसके बाद दोनों इतने करीब आ गए कि मारथा ने शादीशुदा होने के बावजूद ब्राज़ील छोड़ कर हिंदुस्तान आने का फ़ैसला ले लिया। मारथा के दिल्ली आने पर अनंत का कहना है कि वो और मारथा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और दोनों ने शादी करना चाहते हैं।

दो बच्चों की मां है मारथा
मारथा ब्राजील से है और उसका वहां अपना परिवार है। मारथा पहले से ही शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि मारथा के पति ने उनकी मिसिंग रिपोर्ट लिखवाई है। मारथा के पुलिस द्वारा की गई शिकायत के बाद वहां की पुलिस को उसके वीजा से पता चला कि वह बिना कुछ कहे हिंदुस्तान आ गई है। इस बात को जब ब्राज़ील ऐंबेसी से संपर्क किया गया, तो मारथा की लोकशन दिल्ली के तुगलक रोड थाना बताई गई। हालांकि मारथा ने पुलिस को बताया है कि वो अपनी मर्ज़ी से यहां आई हुई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो