scriptमंडप से पहले रोते हुए दुल्हन पहुंची पुलिस स्टेशन, प्रेमी पर लगाए कई गंभीर आरोप | bride reached the police station crying before the pavilion | Patrika News

मंडप से पहले रोते हुए दुल्हन पहुंची पुलिस स्टेशन, प्रेमी पर लगाए कई गंभीर आरोप

locationनई दिल्लीPublished: Jun 22, 2020 01:06:37 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

Highlights
– लड़कियों को भी शादी से बहुत उम्मीदें होती हैं, लेकिन कई बार हम जो सोचते हैं वैसा होता नहीं है
-एेसा ही कुछ हुआ है पंजाब के होशियारपुर जिले में रहने वाली एक युवती के साथ, जहां एक युवती दुल्हन बनी दूल्हे का इंतजार करती रही
-पर दुल्हन नहीं आया जब इंतजार का सब्र टूट गया तो दुल्हन पुलिस स्टेशन पहुंच गई व पुलिस स्टेशन के बाहर रोती रही

मंडप से पहले रोते हुए दुल्हन पहुंची पुलिस स्टेशन, प्रेमी पर लगाए कई गंभीर आरोप

मंडप से पहले रोते हुए दुल्हन पहुंची पुलिस स्टेशन, प्रेमी पर लगाए कई गंभीर आरोप

नई दिल्ली. शादी का फैसला हर व्यक्ति के जीवन का एक अहम फैसला होता है। हर कोई अपनी शादी को लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं और कई उम्मीदें रखते हैं। लड़कियों को भी शादी से बहुत उम्मीदें होती हैं, लेकिन कई बार हम जो सोचते हैं वैसा होता नहीं है। एेसा ही कुछ हुआ है पंजाब के होशियारपुर जिले में रहने वाली एक युवती के साथ, जहां एक युवती दुल्हन बनी दूल्हे का इंतजार करती रही। पर दुल्हन नहीं आया जब इंतजार का सब्र टूट गया तो दुल्हन पुलिस स्टेशन पहुंच गई व पुलिस स्टेशन के बाहर रोती रही। नजारा देख पुलिस हक्के बक्के रह गए। पीड़िता ने बताया कि उसके भाई के दोस्त वरिंदर सिंह चीमा ने शादी का वादा किया था। वीरेंद्र टैक्सी चलाता है और वह अपने घरवालों से अलग रहता था।
बेसहारा है पीड़िता

पीड़िता के मुताबिक वरिंदर ने कहा कि वो घरवालों की रजामंदी से शादी करेगा और कुछ दिनों में घरवालों को मना लेगा। पीड़िता ने बताया की उसके मां-बाप, भाई और भाभी की मौत के बाद वो बेसहारा है। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने बेटी को चुन्नी चढ़ाकर वरिंदर के साथ विदा कर दिया। पांच साल से दोनों साथ रह रहे थे। कई बार पीड़िता ने वरिंदर से घरवालों से बात कर धूमधाम से शादी कर घर ले जाने की बात कही, लेकिन हर बार वो टालता रहा।
9 मार्च से दूल्हा है लापता

आरोप है कि 9 मार्च को आरोपी दूल्हा टैक्सी लेकर निकला। उसके बाद घर नहीं लौटा तो फोन पर अमरजीत से कहा कि वो उसके साथ रहना नहीं चाहता। मामला एसएसपी और वुमन सेल तक पहुंच गया। इसके बाद 21 जून का दिन शादी के लिए तय हुआ, लेकिन अपने वादे के मुताबिक वरिंदर बारात लेकर नहीं आया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो