scriptबिहार: राष्ट्रपति कोविंद बोले-हमारे लोकतंत्र पर बुद्ध के आदर्शों का गहरा प्रभाव | Buddha's ideals deeply influence our democracy: President kovind | Patrika News

बिहार: राष्ट्रपति कोविंद बोले-हमारे लोकतंत्र पर बुद्ध के आदर्शों का गहरा प्रभाव

locationनई दिल्लीPublished: Oct 25, 2019 05:39:04 pm

Submitted by:

Shivani Singh

विश्व शांति स्तूप के 50वें वार्षिकोत्सव में पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद
शांति स्तूप के 50वें वार्षिकोत्सव के उद्घाटन सत्र को किया संबोधित

pti952019000036b.jpeg
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को बिहार में कहा कि हमारे लोकतंत्र पर बुद्ध के आदर्शों और प्रतीक का गहरा प्रभाव पड़ा है। राष्ट्रपति राजगीर की रत्नागिरी पहाड़ी के शिखर पर स्थित विश्व शांति स्तूप के 50वें वार्षिकोत्सव के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें

हरियाणा में सरकार गठन को लेकर आज सोनिया गांधी से मिलेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा

इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि हम समाज को बदलने वाले आध्यात्मिक क्रांतियों की एक पवित्र भूमि पर इकट्ठे हुए हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने बोधगया, राजगीर, पाटलिपुत्र और नालंदा की चर्चा करते हुए कहा कि ये स्थान परिवर्तनों के लिए जाने जाते हैं।
vishwa-shanti-stupa.jpg
उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र पर बौद्ध धर्म के आदर्शो और प्रतीकों का गहरा प्रभाव पड़ा है। प्राचीन काल में बुद्ध के संदेश और अनुयायी एशिया के अधिकांश हिस्सों में फैले थे। बता दें कि समारोह में 13 देशों के करीब 300 विदेशी मेहमान भी पहुंचे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो