scriptमुंबई: भिवंडी में तीन मंजिला इमारत जमींदोज, एक की मौत और कई घायल | building collapses in bhiwandi one person died | Patrika News

मुंबई: भिवंडी में तीन मंजिला इमारत जमींदोज, एक की मौत और कई घायल

Published: Jul 25, 2018 09:26:00 am

Submitted by:

Kiran Rautela

भिवंडी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें आसपास के कई चौल भी चपेट में आ गए।

mumabi

मुंबई: भिवंडी में तीन मंजिला इमारत जमींदोज, एक की मौत और कई घायल

मुंबई। महाराष्‍ट्र से एक बड़े हादसे की खबर है। महाराष्ट्र के भिवंडी में एक इमारत के गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। जानकारी है कि भिवंडी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें आसपास के कई चौल भी चपेट में आ गए।
इस हादसे में कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक की मौत बताई जा रही है और छह लोगों तो घायल होने की भी खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्‍क्‍यू टीम मौके पर पहुंच गई और छह लोगों को बचा लिया गया।
मुंबई: इमारत का एक भाग टूटने से मजदूर की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी बीएमसी

स्थानीय लोगों के अनुसार तीन मंजिला इमारत में पांच और लोगों की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में लग गए। हादसा भिवंडी के रसूलाबाग इलाके की है। यहां पर बाकी इमारतों को भी खाली कराया गया है और एनडीआरएफ टीम को भी मौके पर लगाया गया है।
बता दें कि इससे पहले ग्रेटर नोएडा से भी इमारत के गिरने की घटना सामने आई थी। यहां एक छह मंजिला इमारत जमींदोज हो गई, जिसमें नौ लोग मारे गए थे। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल थीं।
https://twitter.com/ANI/status/1021852640467189767?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/LatestVisuals?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं शाहबेरी के बाद नोएडा के पास गाजियाबाद के मसूरी गांव में भी पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई, जिसमें एक की मौत और कई लोग घायल हो गए थे।पीडब्‍लूडी मंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है। उन्‍होंने दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई का आश्‍वासन दिया है। घटना के कारणों की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के पुणे में भी एक 30 साल पुरानी इमारत ढह गई थी। जिसमें कई लोग मलबे में दब गए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो