scriptबुलबुल तूफान का मंडराया खतरा, भारी बारिश का अनुमान | Bulbul Cyclone come in Visakhapatnam threatens heavy rain forecast | Patrika News

बुलबुल तूफान का मंडराया खतरा, भारी बारिश का अनुमान

locationनई दिल्लीPublished: Nov 03, 2019 12:40:10 pm

Submitted by:

Shivani Singh

8-9 नवंबर में दस्तक दे सकता है बुलबुल तूफान
बारिश से किसानों को सता रहा है फसल बरबाद होने का डर
हिंद महासागर में बन रहा है बुलबुल तूफान

cyclone_fani_1556923911.jpg

,,

नई दिल्ली। नवबंर आ चुका है लेकिन अभी भी लोगों को ठंड का ऐहसास नहीं हो रहा। लेकिन सफेद चादर से आसमान लिपटा नजर आ रहा है। उधर मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन तब भी मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा हैं। इसके पीछे की वजह पूर्व और उत्तर दिशा से नमीयुक्त हवा का आना है।

ऐसी संभावना भी जताई जा रही है कि कभी भी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग की माने दो बड़े तूफान बुलबुल और महा तूफान के चलते मौसम में बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें

अमरीकी रिपोर्ट में खुलासा: आतंकियों का पनाहगाह है पाकिस्तान, लश्कर-जैश अब भी सक्रिय

j59n87kg_titli-news_625x300_11_october_18.jpg
9 नवंबर को को महा तूफान असर दिखाएगा। वहीं, बुलबुल तूफान के चलते मौसम में बदलाव के साथ बौछारें पड़ सकती है। बारिश होने का डर सबसे ज्यादा किसानों को सता रहा है। किसानों की धान की फसल खड़ी है। अगर बारिश हुई तो उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है।
bul.jpg
मौसम विभाग के मुताबिक, ‘बुलबुल’ सक्रिय हो रहा है। यह तूफान हिंद महासागर में बन रहा है। ऐसा अनुमान है कि ये तूफान 8-9 नवंबर को विशाखापट्टनम के समुद्री तट से टकराएगा।

बता दें कि इस तूफान का सबसे ज्यादा असर विशाखापट्टनम और पड़ोसी जिलों में होगा। यह दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग को भी खासा प्रभावित करेगा। लेकिन मौसम विभाग ने इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस तूफान पर केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग नजरें जमाए हुए है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो