scriptभारत बचाओ रैली में आ रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बस का एक्सीडेंट, 20 से ज्यादा घायल | Bus Accident Of Congress Leaders And Workers | Patrika News

भारत बचाओ रैली में आ रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बस का एक्सीडेंट, 20 से ज्यादा घायल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 14, 2019 02:27:05 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

दिल्ली में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली
हरियाणा में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बस का एक्सीडेंट

bus accident
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की ओर से ‘भारत बचाओ रैली’ का आयोजन किया गया। इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता पहुंचे। वहीं, अलग-अलग राज्यों से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने भी इस रैली में शिरकत की। लेकिन, मध्यप्रदेश से आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस हरियाणा के रेवाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इस हादसे से कांग्रेस खेमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत बचाओ रैली में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश से आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस दिल्ली जयपुर हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और नेताओं के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सड़क हादसा इतना भीषण था कि बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक 20 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। इनमें एक को ट्रामा सेंटर में लाया गया है, जबकि कई अन्य लोग भी अन्य दूसरे अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल, पूरे घटना की छानबीन जा रही है और पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो