scriptख़त्म होने जा रहा धोनी फैन्स का इंतज़ार, 77 दिन बाद मैदान में Come Back करेंगे माही | Patrika News

ख़त्म होने जा रहा धोनी फैन्स का इंतज़ार, 77 दिन बाद मैदान में Come Back करेंगे माही

locationनई दिल्लीPublished: Dec 06, 2016 08:53:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

धोनी ने अपना आखिरी वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में खेला था और उसके 77 दिन बाद फिर से वह मैदान पर लौट सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरु होने वाले वनडे सीरीज से पहले भारत ए के लिए अभ्यास मैचों में खेल सकते हैं। वनडे सीरीज से पहले भारत ए को इंग्लैंड के खिलाफ 10 और 12 जनवरी को मुंबई में दो अभ्यास मैच खेलने हैं। 
धोनी ने अपना आखिरी वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में खेला था और उसके 77 दिन बाद फिर से वह मैदान पर लौट सकते हैं। 2014 में टेस्ट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय झारखंड की रणजी टीम के साथ नियमित तौर पर अभ्यास कर रहे हैं। 
झारखंड की टीम रणजी ट्राफी के नॉकआउट चरण के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी है। हालांकि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के सचिव राजेश वर्मा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि धोनी सिर्फ टीम के मेंटर हैं और वह झारखंड की ओर से रणजी ट्राफी में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो