विविध भारत

केंद्र सरकार का दावा, भारत ने दुनिया में सबसे तेज़ी से 92 दिनों में किया 12 करोड़ वैक्सीनेशन

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 26,84,956 वैक्सीन लगाई गईं जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 12,26,22,590 हो चुका है।

Apr 18, 2021 / 02:20 pm

Saurabh Sharma

तीसरी लहार की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ में एक करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज, 24 लाख को दोनों डोज

नई दिल्ली। जहां एक ओर भारत में कोरोना के बढ़ते केसों का रिकॉर्ड बन रहा है। वहीं देश में 3 महीने में 12 करोड़ वैक्सीनेशन करने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दिए गए दावे के अनुसार देश में दुनिया के मुकाबले सबसे तेजी से वैक्सीनेशन हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार भारत ने दुनिया में सबसे तेज़ी से 92 दिनों में 12 करोड़ वैक्सीनेशन किया। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने अकेले कोरोना वायरस वैक्सीन की एक-एक करोड़ से ज़्यादा डोज़ लगाई हैं।

https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

दुनिया में सबसे ज्यादा और तेजी के साथ वैक्सीनेशन
आईसीएमआर के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो भारत में 17 अप्रैल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,65,38,416 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17 अप्रैल को 15,66,394 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 26,84,956 वैक्सीन लगाई गईं जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 12,26,22,590 हो चुका है।

https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

देश में कोरोना के कितने आंकड़ें
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 2,61,500 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,47,88,109 हुई। 1,501 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,77,150 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18,01,316 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,28,09,643 है।

Home / Miscellenous India / केंद्र सरकार का दावा, भारत ने दुनिया में सबसे तेज़ी से 92 दिनों में किया 12 करोड़ वैक्सीनेशन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.