scriptसड़क हादसे में बचे केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े, बताई बड़ी साजिश | Central minister anant kumar hegde road accident in karnataka | Patrika News

सड़क हादसे में बचे केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े, बताई बड़ी साजिश

locationनई दिल्लीPublished: Apr 18, 2018 08:39:06 am

Submitted by:

Kiran Rautela

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े मंगलवार रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए।

Anant kumar hedge
नई दिल्ली। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े मंगलवार रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि अनंत कुमार हेगड़े के काफिले को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मंत्री का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पास के अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं अनंत कुमार ने जानबूझकर टक्कर मारने की बात कही है। और कहा है कि इसके पीछे जरूर कोई बड़ी साजिश है।
मंगलवार रात की है घटना

बता दें कि घटना मंगलवार रात 11:30 बजे की है जब केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का काफिला कर्नाटक के हलगेरी से गुजर रहा था। तभी अचानक उनके काफिले को एस्कॉर्ट कर रही एक कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
अनंत कुमार का आरोप, मारने की बड़ी साजिश

हादसे में अनंत कुमार हेगड़े तो बच गए लेकिन उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी गाड़ी को साजिश के तहत ही टक्कर मारी गई है। हालांकि पुलिस ने आरापी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ जारी है।
सोशल मीडिया पर शेयर की घटना

मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने पूरी घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और ट्वीट करके घटना की जानकारी दी है। ट्वीट करते हुए अनंत कुमार ने कहा- ट्रक का इरादा उनकी कार को ही टक्कर मारना था। लेकिन वह काफिले की दूसरी कार से टकरा गया और उसमें सवार मेरे एक स्टाफ कर्मचारी को गंभीर चोट आई है और उसके कंधे में फ्रेक्चर हो गया है।
https://twitter.com/AnantkumarH/status/986300842344099841?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/AnantkumarH/status/986309901902204928?ref_src=twsrc%5Etfw
आगे हेगड़े ने कहा कि हमारी कार टक्कर खाने से बच गई लेकिन इस मामले की पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने मौके का एक वीडियो भी अपलोड किया है। बहरहाल, ये बात तो पूछताछ पूरी होने पर ही सामने आएगी कि अनंत कुमार के आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो