scriptबंदी पड़ी मशीन के विरोध में उतरे लोग, भड़के मोदी के मंत्री ने सरेआम किया यह काम | Central Minister Ashwini Choubey Again create Seen | Patrika News

बंदी पड़ी मशीन के विरोध में उतरे लोग, भड़के मोदी के मंत्री ने सरेआम किया यह काम

locationनई दिल्लीPublished: Nov 15, 2019 03:34:06 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

फिर चर्चा में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
प्रदर्शन करे समाजसेवियों को धक्का देकर भगाया

Ashwini kumar choubey
नई दिल्ली। बड़ी खबर बिहार से आ रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार सरेआम उन्होंने लोगों के साथ धक्का मुक्की की। मामला संज्ञान में आने के बाद एक बार फिर राज्य की सिसायत गरमा गई है।
जानकारी के मुताबिक, बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे सर्किट हाउस पहुंचे थे। पास में ही एक सदर हॉस्पिटल है। इस हॉस्पिटल में डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा को बहाल करने का चौबे ने वादा किया था। सारा सामान महीनों से हॉस्पिटल के अंदर मौजूद है, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं किया गया। लिहाजा, मजबूर होकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बताया जा रहा है कि कुछ सामाजिक कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए वहां पहुंच गए थे। जब उनका वादा याद दिलाया गया तो मंत्री भड़क गए और अपना आपा खो बैठे। मंत्री प्रदर्शनकारियों के हाथ से बैनर छीनकर फाड़ दिया और धक्का देते हुए उन्हें भाग जाने को कहा। स्थानीय कार्यकर्ता का कहना है कि पिछले 10 महीनों से अल्ट्रासाउंड मशीन जिला अस्पताल में मंत्री के आश्वासन के बावजूद निष्क्रिय पड़ी है। हम यहां विरोध करने के लिए पहुंचे थे। मंत्री गुस्सा हो गए और उन्होंने हमें धक्का देना शुरू कर दिया। इस हादसे से एक बार फिर अश्विनी कुमार चौबे चर्चा में आ गए हैं। गौरतलब है कि बीते 24 सितंबर को सबके सामने चौबे ने एक थानेदार को वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो