scriptकर्नाटक: प्रसाद खाने से 11 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, 2 गिरफ्तार | Chamarajanagar: 11 died, 72 hospitalized after consuming 'prasad | Patrika News

कर्नाटक: प्रसाद खाने से 11 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, 2 गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Dec 15, 2018 10:01:10 am

Submitted by:

Saif Ur Rehman

मंदिर का प्रसाद खाने से इलाके में दहशत का माहौल है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

CM HD kumarswamy

कर्नाटक: प्रसाद खाने से 11 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, 2 गिरफ्तार

बेंगलूरु। कर्नाटक के चमराजागंज में एक मंदिर का प्रसाद खाने से अबतक 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 60 से ज्यादा लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दुख जताया है।
https://twitter.com/ANI/status/1073627124093911040?ref_src=twsrc%5Etfw
खबरों के मुताबिक, चमराजागंज में कामगेरे गांव में किछुगुट्ठी मरम्मा मंदिर में पूजा हुई। पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया। प्रसाद खाने के बाद लोगों में बेचैनी होनी लगी उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखते ही देखते सात लोगों ने दम तोड़ दिया। अबतक 11 लोगों की जान जा चुकी है। करीब 70 लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। कई लोगों को आईसीयू में रखा गया है। मरने वालों में एक लड़की भी शामिल है। हालांकि अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि प्रसाद में क्या गड़बड़ी हुई है। प्रशासन ने इस मामले को जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का महौल है। प्रसाद खाने वाले 60 कौवे भी मृत पाए गए हैं। जिलाधिकारी बी. बी. कावेरी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रसाद के नमूने को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। उधर, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मीणा ने कहा कि प्रथम दृष्टया फूड प्वाइजनिंग (विषाक्त भोजन) का मामला लगता है लेकिन जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
https://twitter.com/hashtag/Visuals?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दो लोग गिरफ्तार
घटना के वक्त मंदिर में मौजूद एक श्रद्धालू ने बताया कि मंदिर में चावल और स्वादयुक्त पानी दिया जा रहा है। जिसमें से दुर्गंध आ रही थी, फिर भी भक्तों ने वह खाया। कुछ समय बाद भक्तों ने उलटी करना शुरू कर दी और मुंह से झाग आने लगे। इस मामले में चामराजनगर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोग मंदिर प्रशासन के प्रभारी हैं।
https://twitter.com/hashtag/Chamarajanagar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पीड़ितों से मिलने पहुंचे सीएम कुमारस्वामी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शोक व्यक्त किया है साथ ही वह पीड़ितों से अस्पताल में भी मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ितों से उनका हाल-चाल पूछा। मुख्यमंत्री ने 5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो