scriptभूस्खलन ने बढ़ाई पहाड़ी राज्यों की मुसीबतें, बंद हुआ चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग | Chandigarh-Manali High way closed due to land sliding | Patrika News

भूस्खलन ने बढ़ाई पहाड़ी राज्यों की मुसीबतें, बंद हुआ चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग

locationनई दिल्लीPublished: Aug 25, 2018 04:02:25 pm

मंडी जिले के औट में शुक्रवार रात हुए भूस्खलन में राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब 100 मीटर के दायरे में बुरी तरह से नुकसान हुआ है।

Highway

भूस्खलन ने बढ़ाई पहाड़ी राज्यों की मुसीबतें, बंद हुआ चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग

शिमला। हिमाचल प्रदेश में व्यास नदी से सटे इलाकों में भारी भू-स्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मंडी जिले के औट में शुक्रवार रात हुए भूस्खलन में राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब 100 मीटर के दायरे में बुरी तरह से नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्र के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।
छोटे वाहनों को मिल रही प्राथमिकता

जिले के अधिकारियों ने दावा किया कि छोटे वाहनों के लिए यातायात आंशिक रूप से बहाल किया गया। जिले के एक अधिकारी ने कहा, ‘जेसीबी मशीनें मलबे को साफ करने की कोशिश कर रही हैं और यातायात जल्द ही बहाल होने की संभावना है।’ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और जिला प्राधिकरणों ने मलबे को हटाने के लिए उपकरण तैनात किए हैं।
जर्मनी: जंगलों में लगी आग पर काबू पाया गया, बर्लिन समेत कई शहरों पर धुएं के बादल

तीन राज्यों में भूस्खलन का कहर

लगातार बारिश के चलते हिमाचल ही नहीं उत्तराखंड, से जम्मू-कश्मीर तक तमाम पहाड़ी इलाकों में हालात खराब हैं। भूस्खलन के चलते तीनों राज्यों में कई सड़कें अवरुद्ध हैं। अधिकांश इलाकों में वन-वे होने के चलते प्रभावित इलाकों के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ हाई-वे पर भी कई जगह सड़के बाधित हो गई हैं। अचानक पहाड़ों से बड़ी-बड़ी चट्टानें, मलबा और पेड़ गिरने सड़कों पर खड़े कई बड़े-बड़े वाहन दब गए। उत्तराखंड में एक ट्रक दबने से उसमें बैठे लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। अचानक नदियों का जलस्तर बढ़ने के चलते कई जगह मलबा बहते हुए गांवों में घुस आया है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो