script

लैंडर विक्रम में लगी बैट्रियां हुई डिस्चार्ज, अब सारी संभावनाएं खत्म- इसरो

locationनई दिल्लीPublished: Oct 01, 2019 03:57:28 pm

Submitted by:

Prashant Jha

चंद्रयान 2 का आर्बिटर सटीक तरीके से कर रहा काम
अगले 7 साल तक चंद्रमा के चक्कर काटकर सूचनाएं देता रहेगा

लैंडर विक्रम में लगी बैट्रियां हुई डिस्चार्ज, अब सारी संभावनाएं खत्म- इसरो

लैंडर विक्रम में लगी बैट्रियां हुई डिस्चार्ज, अब सारी संभावनाएं खत्म- इसरो

नई दिल्ली। चांद पर अब लैंडर विक्रम ( lander vikram ) से संपर्क होने की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गई। क्योंकि लैंडर विक्रम में लगी बैट्रियां भी धीरे-धीरे डिस्चार्ज होने लगी हैं। इसरो चीफ के सिवन ने खुद इसका ऐलान किया है। इसरो प्रमुख सिवन ने कहा कि लैंडर विक्रम से संपर्क नहीं होने पर अब उसके अंदर रखा रोवर प्रज्ञान भी बाहर नहीं निकल पाएगा। जिससे हमें किसी तरह की सूचना नहीं मिल पाएगी।

..तो नहीं निकल पाएगा रोवर प्रज्ञान

अगर विक्रम लैंडिंग ठीक होती तो रोवर प्रज्ञान उसमें से बाहर निकलता और कई तस्वीरें और अन्य डाटा हमें कंट्रोल रूम में भेजता। लेकिन अब सभी संभावनाएं खत्म हो गई। हालांकि आर्बिटर सटीक तरीके से काम कर रहा है और वो अगले सात साल तक चंद्रमा के आसपास की सूचनाएं देता रहेगा। इससे इसरो को काफी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिक जांच में हुआ बड़ा खुलासा, लैंडिंग प्रोग्राम में गड़बड़ी के चलते विक्रम लैंडर क्रैश!

serrddddcdd.jpg

तापमान में भारी गिरावट

दरअसल शनिवार से ही चांद पर तापमान में गिरावट आने लगी है। तापमान शून्य से कई डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। वहीं लैंडर विक्रम में लगी बैट्रियां डिस्चार्ज हो रही है। ऐसे में अब लैंडर को किसी भी तरह से ऊर्जा मिलने की संभावना एकदम ही खत्म हो गई है। इसरो अब अगले गगनयान की तैयारियां शुरू करने जा रही है।

wrrttdddddddssd.jpg

चंद्रयान-2 का आर्बिटर अच्छे तरीके से कर रहा काम

वहीं इसरो के पूर्व प्रमुख ए एस किरण कुमार ने बताया कि विक्रम लैंडर और इसके भीतर मौजूद रोवर ‘प्रज्ञान’ से संपर्क टूट जाने के बाद भी चंद्रयान-2 का आर्बिटर अच्छे तरीके से काम कर रहा है। पूर्व प्रमुख कुमार ने कहा कि चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर महत्वपूर्ण उपकरणों से लैस है जो एक दशक पहले भेजे गए ‘चंद्रयान-1’ की तुलना में अधिक शानदार परिणाम दे रहा है। इस बार की डिवाइस तीन माइक्रोन से लेकर पांच माइक्रोन तक के डाटा देने में अहम भूमिका अदा कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो