विविध भारत

चीन ने भारत को फिर दिखाई आंखें, लगाया ये गंभीर आरोप…

कहा कि चीन की संप्रभुता की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार हैं।

नई दिल्लीDec 07, 2017 / 03:37 pm

Navyavesh Navrahi

aerial vehicle

ढोकलाम में भारत से मुंह की खा चुका चीन आए दि भारत पर आरोप लगा रहा है। ताजा मामले में उसने भारतीय सेना के ड्रोन को अपने क्षेत्र में घुसाने का आरोप लगाया है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने वेस्टर्न थियेटर कमांड के जॉइंट स्टाफ के उप प्रमुख झैंग शुइली के हवाले से लिखा है कि एक भारतीय यूएवी ने चीन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। इसके बबाद वो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चीन के सीमा सुरक्षा बलों ने इस डोन की पहचान की है। झैंग ने कहा- ‘भारत के इस कदम से चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है और हम इसका कड़ा विरोध करते हैं।’ ये भी कहा कि कहा कि चीन की संप्रभुता की सुरक्षा के लिए हर वे कदम उठाने को तैयार हैं। गौर हो ये मामला चीन ने तब उठाया है, जब चीन के विदेश मंत्री वांग यी 11 दिसंबर को भारत के दौरे पर आने वाले हैं। जानकारों ने आशंका जताई है कि इससे कोई नया ही विवाद शुरू न हो जाए।
रिपोर्ट के अनुसार- चीन की सीमा पर तैनात सैनिकों ने इस बात की पुष्टि की है। गौरतलब है कि पिछले माह नवंबर में ही चीन और भारत के अधिकारियों ने बीजिंग में आपसी संबंधों को सुधारने के लिए बैठक की थी। इसमें सीमा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई थी। इसके बाद जारी एक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों देश भारत-चीन सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमत हैं। बैठक में सभी तरह की स्थितियों की समीक्षा की गई है। बा दें, डोकलाम विवाद के बाद से ही भारत और चीन के रिश्तों में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आए दिन चीन की ओर से भारत के खिलाफ कोई न कोई बयान दाग दिया जाता है। चीन ने इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अरुणाचल दौरे पर भी एतराज जताया था। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने यहां तक कह दिया था कि भारत को मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इससे बचना चाहिए।
दूसरी ओर चीन लगातार पाकिस्तान के समर्थन में आगे आता रहा है। वे पीओके में सीपीईसी का निर्माण कर रहा है। यहां तक कि एनएसजी की सदस्यता में भारत के दावे में भी चीन रोड़े अटका रहा है। चीन नहीं चाहता कि भारत इसका सदस्य बने। हालांकि रूस अब इस मामले में भारत का साथ देने के लिए आगे आया है।

Home / Miscellenous India / चीन ने भारत को फिर दिखाई आंखें, लगाया ये गंभीर आरोप…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.