दुनियाभर में पीपीई किट सप्लाई कर रहा है चीन
भारत में पीपीई किट से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। इस मामले को लेकर एक शख्स ने बताया कि चीन से आए इन अहम उपकरणों में से कई का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, क्योंकि वे भारत में हुई सुरक्षा जांच में फेल रहे हैं। चीन इन उपकरणों को सप्लाई करने वाला दुनिया का सबसे प्रमुख देश है।
गुरुवार को भारत आएंगी 6.5 लाख पीपीई किट
चीन से आने वाली घटिया किस्म की पीपीई किट की सप्लाई लगातार जारी है। गुरुवार को भी चीन से 6.5 लाख टेस्टिंग किट आ रहे हैं, जिनके आज भारत पहुंचने की उम्मीद है। उम्मीद है कि गुरुवार को ही ये भारत आ जाएं। इनमें से ग्वांगझू वोंडफो से 3 लाख और झुहाई लिवजोन से 2.5 लाख रैपिड ऐंटी-बॉडी टेस्टिंग किट्स आ रहे हैं। इसके अलावा एमजीआई शेनजेन से 1 लाख आरएनए एक्स्ट्रेक्शन किट्स आ रहे हैं। बुधवार को इन किट की एक खेप को भारत के लिए रवाना कर दिया गया है।
पूरी दुनिया को बेकार पीपीई किट सप्लाई कर रहा है चीन
आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन ये दगाबाजी सिर्फ भारत के साथ ही नहीं बल्कि दुनिया के साथ कर रहा है। चीन ने इतने घटिया पीपीई किट भेजे हैं, जिन्हें पहना ही नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें चीन के भेजे पीपीई किट पहनते ही फट जा रहे हैं।
मास्क में भी दगाबाजी कर रहा है चीन
चीन सिर्फ पीपीई किट के नाम पर ही धोखा नहीं कर रहा है बल्कि मास्क के नाम पर भी चीन ने शर्मनाक हरकतें की हैं। बीतें दिनों उसने पाकिस्तान तक को अंडरवियर से बने मास्क भेजे थे। अब भारत के साथ भी उसने ऐसा ही भद्दा मजाक किया है। हालांकि, किरकिरी के बाद चीन ने अपने यहां क्वॉलिटी चेक बढ़ाया है।