विविध भारत

बंगलुरू: इसाई समुदाय ने राम मंदिर के लिए दिया 1 करोड़ का चंदा

बेंगलुर के ईसाई समाज के कुछ लोगों ने राम मंदिर के लिए 1 करोड़ रूपए का दान दिया है
पहला चंदा देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लिया गया था

Feb 07, 2021 / 11:26 pm

Vivhav Shukla

Christian community donates over Rs 1 crore for Ram temple

बेंगलुरु। इसाई समाज के एक समूह ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए 1 करोड़ रूपए का चंदा दिया है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री अश्वथ नारायण ने इस बात की जानकारी दी है।

सीएम योगी का अयोध्या दौरा, राम मंदिर सुरक्षा और अयोध्या के तेज विकास पर किया मंथन

नारायण ने बताया कि बेंगलुर के ईसाई समाज के कुछ लोगों ने राम मंदिर के लिए 1 करोड़ रूपए का दान दिया है।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि दान देने वालों में मुख्य रूप से कारोबारी, शिक्षाविद, मार्केटिंग से जु़ड़े प्रोफेशनल शामिल हैं।

बता दें अयोध्या में रामजन्मभूमि पर बनने वाले राम मंदिर के लिए डोनेशन का अभियान चल रहा है। राम मंदिर के लिए फंड जुटाने का काम 27 फरवरी तक चलेगा। पूरे देश भर के लोग मंदिर निर्माण के लिए दान दे रहे हैं।

VIDEO STORY: राम मंदिर निर्माण के लिए बीजेपी विधायक ने दिए 1 करोड़ रूपए

पहला चंदा देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लिया गया। राष्ट्रपति ने 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया।चंदा अभियान 15 जनवरी से शुरू हुआ था जो 27 फरवरी तक चलेगा।

Home / Miscellenous India / बंगलुरू: इसाई समुदाय ने राम मंदिर के लिए दिया 1 करोड़ का चंदा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.