scriptबिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंशिक बदली छाने के साथ मौसम हुआ सुहावना | Climate Change in Bihar | Patrika News

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंशिक बदली छाने के साथ मौसम हुआ सुहावना

locationनई दिल्लीPublished: Oct 16, 2019 12:54:40 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

बिहार में मौसम हो रहा है सुहावना
पटना का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस

file photo
नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। साथ ही मौसम सुहावना बना हुआ है। इधर, मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में तापमान सामान्य रहने और कुछ क्षेत्रों में आंशिक बदाल छाए रहने के आसार जताए हैं। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 22.4 डिग्री और पूर्णिया का 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक राज्य के तापमान में उल्लेखनीय वृद्घि होने की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों में अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य बना रहेगा तथा कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही थी और बाढ़ जैसे हालात भी हो गए थे। वहीं, पटना में बाढ़ के कारण स्थिति और भयावह हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो