scriptबिहार में बदला मौसम का मिजाज, लगातार बारिश के बाद निकली धूप | Climate Change in Bihar | Patrika News
विविध भारत

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, लगातार बारिश के बाद निकली धूप

बिहार में बदला मौसम का मिजाज
कई जगहों पर मौसम साफ, निकली धूप

Oct 12, 2019 / 12:04 pm

Kaushlendra Pathak

file photo
नई दिल्ली। बिहार में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। लगातार बारिश के बाद अब बिहार में धूप निकलनी शुरू हो गई है। राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ है और सुबह से ही धूप निकली है। पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज कर जाएगी। इस दौरान मौसम सुहावना बना रहेगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, गया का 21.4 डिग्री और पूर्णिया में 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहने के आसार हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बिहार में लगातार बारिश हो रही थी, जिसके कारण कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इतना ही नहीं कई इलाकों में तो बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी।

Home / Miscellenous India / बिहार में बदला मौसम का मिजाज, लगातार बारिश के बाद निकली धूप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो