निर्भया केस में आया चौंकाने वाला मोड़, अब 22 जनवरी को नहीं होगी फांसी! दोषी विनय ने उठाया बड़ा कदमममता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और वामदल पश्चिम बंगाल में गंदी राजनीति कर रहे हैं। यही नहीं ममता बनर्जी ने ये भी कहा है कि वो अब अकेले नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) और एनआरसी ( NRC ) के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी।
आपको बता दें कि बुधवार को ममता बनर्जी ने वामदलों और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि जिनका राज्य में कोई राजनीतिक अस्तित्व नहीं है वह हड़ताल की सस्ती राजनीति कर राज्य की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।
ममता बनर्जी ने कहा था कि वह केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में बुलाए गए बंद के मकसद का समर्थन करती हैं, लेकिन उनकी पार्टी और सरकार किसी भी प्रकार के बंद के विरोध में हैं।
एन मोटर व्हीकल एक्टर के तहत फिर बना चालान का नया रिकॉर्ड, 27.68 लगाया जुर्माना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंगासागर मेले के प्रबंधन की समीक्षा करने आई थीं। उन्होंने दावा किया कि हड़लाल करने वालों ने राज्य या देश के किसी भी कोने में सीएए या एनआरसी के खिलाफ आंदोलन में भाग नहीं लिया और अब वह हड़ताल का आह्वान कर शार्टकट के जरिये अपना अतित्व साबित करना चाहते हैं।