scriptउत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी, ठंड से ठिठुर रहे हैं लोग | Cold wave conditions in North India | Patrika News

उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी, ठंड से ठिठुर रहे हैं लोग

locationनई दिल्लीPublished: Dec 31, 2018 12:46:29 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह ठिठुरन भरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Cold

उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी, ठंड से ठिठुर रहे हैं लोग

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह ठिठुरन भरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के साथ-साथ सुबह सामान्य धुंध छाई रही बारिश की कोई संभावना नहीं है। शाम को कुहासा, धुंध होगी।” सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि दिन का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। आईएमडी के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक शीतलहर जारी रहने के आसार हैं।
शीतलहर से अस्सी प्रतिशत टमाटर की फसल चौपट, 7 जनवरी तक करवा सकते है फसल में खराबें का बीमार

पहाड़ों पर सर्दी से परेशान लोग

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में एक दिन की राहत के बाद, सोमवार को भीषण शीतलहर का प्रकोप फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि पहलगाम में शून्य से 5.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी इन दिनों 40 दिनों की भीषण सर्दी के दौर से गुजर रही है, जिसे ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जाना जाता है। यह हर साल 21 दिसंबर से शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है।
ठंड और शीतलहर के कारण कक्षा आठ तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी हुआ आदेश

बिहार में बढ़ी ठंड

बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है तथा धूप निकली है। इस बीच, चल रही ठंडी हवाओं के कारण पटना सहित राज्य के करीब सभी हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। बिहार के गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले एक-दो दिनों के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलेंगी मौसम शुष्क बना रहेगा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। गया तथा इसके आसपास के क्षेत्र में शीतलहर का असर रहेगा।”
एमपी के कई हिस्सों में पाला पड़ा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को ठिठुरन बरकरार रही, वहीं कई हिस्सों में पाला भी पड़ा है। राज्य में ठंड तेज है, सेामवार की सुबह कोहरे का असर रहा। हवाएं ठिठुरन पैदा करने वाली रही। मौसम साफ होने से खिली धूप ने मौसम को सुहावना बनाने के साथ ठिठुरन से राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्से जहां शीतलहर की चपेट में है, वहीं पाला भी पड़ा है। राज्य में खजुराहो और बैतूल सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो