विविध भारत

ठंड ने थामी जिंदगी की रफ्तार, लगातार नीचे लुढ़क रहा मौसम का पारा

देश में ठंड का कहर जारी है। एक ओर जहां मैदानी इलाकों में धुंध छाया हुआ है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है।

Dec 30, 2017 / 08:26 pm

Mohit sharma

नई दिल्ली। देश में ठंड का कहर जारी है। एक ओर जहां मैदानी इलाकों में धुंध छाया हुआ है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। कई स्थानों पर पारा तेजी से गिरने से हालात गंभीर बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों की बात करें तो हिसार, भागलपुर, दिल्ली, बठिंडा आदि शहरों में जबरदस्त ठंड रिकॉर्ड की गई है।

 

हिसार—

हरियाणा के इस जिले में सर्दी का कहर जारी है। यहां के मैदारी इलाकों में सुबह के समय जहां धुंध छाया रहा, वहीं रात को पारा लुढक कर 4.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम और अधिकतम 16.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
 

पटना —
एक ओर जहां पूरा घनी ठंड की चपेट में है, वहीं पटना जनपद में सर्दी से हाल बेहाल हैं। पिछले कुछ दिनों में यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं हवा में नमी की 93 प्रतिशत मात्रा के साथ भागलपुर में रिकॉर्ड ठंड दर्ज की जारी है। आलम यह है कि ठंड के कारण जिंदगी थमती से नजर आ रही है। यही कारण है कि यह ठंड से बीमार होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
 

दिल्ली—
हालांकि दिल्ली अपनी सर्दी के लिए मशहूर है, बावजूद इसके यहां कड़ाके के ठंड पड़ रही है। शहर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा चुका है।

 
कश्मीर—
जम्मू और कश्मीर में इस समय हालात गंभीर हैं। तापमान खिसक कर शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे जा पहुंचा है। लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री नीचे तक दर्ज किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश के इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से भी 12 से 18 डिग्री नीचे उतर आया है।
 

पंजाब —
पंजाब में बठिंडा सबसे सर्द स्थान बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। वहीं अमृतसर में भी जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Home / Miscellenous India / ठंड ने थामी जिंदगी की रफ्तार, लगातार नीचे लुढ़क रहा मौसम का पारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.