scriptकेजरीवाल, ममता के खिलाफ अदालत में याचिका | Complaint against Arvind Kejriwal, Mamata Banerjee for demonetisation protest | Patrika News

केजरीवाल, ममता के खिलाफ अदालत में याचिका

Published: Nov 25, 2016 11:44:00 pm

दिल्ली की एक अदालत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शुक्रवार को आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए याचिका दायर की गई…

Mamata Banerjee, Arvind Kejriwal

Mamata Banerjee, Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शुक्रवार को आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए याचिका दायर की गई। हैदराबाद के याचिकाकर्ता ने उन पर आरोप लगाया गया है कि नोटबंदी के मुद्दे पर राजधानी में हाल ही में दोनों नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किए जिससे देश में कानून-व्यवस्था बिगडऩे की स्थिति आ गई है।

हैदराबाद निवासी याचिकाकर्ता पी.एन. अरुण कुमार ने अदालत में यह याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने दोनों मुख्यमंत्रियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस को भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (धर्म, जाति, भाषा व निवास के आधार पर विभिन्न समूह में शत्रुता बढ़ाना), 420 (धोखाधड़ी) व 468 (जालसाजी करने के लिए धोखा) में मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने का आग्रह किया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरविंदर सिंह ने याचिकी स्वीकार करने के बाद इस मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर तय की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो