विविध भारत

Tractor Rally: कांग्रेस ने गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की, कहा- बवाल रोकने में रहे नाकाम

Highlights

कांग्रेस के अनुसार आंदोलन को छलपूर्वक हटाने का प्रयास किया गया।
कांग्रेस की मांग की है कि पीएम मोदी को गृहमंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए।

Jan 27, 2021 / 07:48 pm

Mohit Saxena

रणदीप सिंह सुरजेवाला

नई दिल्ली। कांग्रेस ने 26 जनवरी के दिन दिल्ली में हिंसा के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया कि यह हिंसा योजनाबद्ध तरह से हुई थी। इसे केंद्र से संरक्षण मिला था। कांग्रेस के अनुसार आंदोलन को छलपूर्वक हटाने का प्रयास किया गया। कांग्रेस की मांग की है कि पीएम मोदी को गृहमंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए।
https://twitter.com/rssurjewala/status/1354396914658078724?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। किसान आंदोलन की आड़ में हुई इस हिंसा को लेकर सीधे गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार ठहराया है। उन्हें एक पल भी अपने पद पर बने रहने का हक नहीं है। उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ये मांग है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में उपद्रव को रोकने में वे असफल रहे हैं। अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस उन उपद्रवियों पर केस दर्ज करने की बजाय संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं पर मुकदमा कर रही है। यह भाजपा सरकार की साजिश को साबित करता है।
घड़ियाली आंसू बहा रहे थेः नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उनका किसानों से कोई लेना-देना बिल्कुल नहीं था। वे अराजकता चाहते थे। उन्होंने 26 जनवरी को अराजकता कर शर्मसार किया।

Hindi News / Miscellenous India / Tractor Rally: कांग्रेस ने गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की, कहा- बवाल रोकने में रहे नाकाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.