विविध भारत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘पत्रिका’ की खबर को किया रिट्वीट, यूपी सरकार पर बोला हमला

HIGHLIGHTS:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने Patrika.Com की खबर को रिट्वीट किया
सहारनपुर में एक किसान के आत्महत्या की खबर को प्रियंका ने किया रिट्वीट
कर्ज के बोझ से दबे किसान ने बैंक के सामने आत्महत्या कर ली थी

नई दिल्लीMar 11, 2020 / 08:03 am

Anil Kumar

Congress General Secretary Priyanka Gandhi retweeted the news of ‘Patrika.Com’

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। प्रियंका ने पत्रिका डॉट कॉम की खबर को रिट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला।

प्रियंका गांधी ने पत्रिका की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा ‘ सहारनपुर के इस किसान पर मात्र एक लाख चालीस हज़ार रुपए का लोन था लेकिन बैंक ने इस किसान को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने बैंक के सामने ही आत्महत्या कर ली। यूपी में हर जगह यही हाल है। छोटे-छोटे लोनों के लिए किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। दूसरी तरफ भाजपा सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है। इस परिवार के लिए क्या जवाब है उनके पास? ‘

क्यों प्रियंका को मप्र से राज्य सभा में भेजना चाहते हैं कांग्रेस नेता

आपको बता दें कि पत्रिका डॉट कॉम की ओर से सोमवार को सहारनपुर के एक किसान की आत्महत्या को लेकर एक खबर कवर की गई थी। पत्रिका की खबर ‘सहारनपुर में बैंक के कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या’ को रिट्वीट कर प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1236852691273318401?ref_src=twsrc%5Etfw

किसान के आत्महत्या से मचा सियासी घमासान

मालूम हो कि सहारनपुर के रहने वाले एक किसान ने कर्ज के दबाव में आकर बैंक के सामने आत्महत्या कर ली थी। इस सनसनीखेज घटना ने प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया। वहीं, दूसरी ओर किसान के आत्महत्या को लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सहारनपुर के किसान पर मात्र एक लाख चालीस हजार का लोन था। लेकिन बैंक ने किसान को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने बैंक के ही सामने आत्महत्या कर ली। वहीं प्रियंका गांधी ने एक और ट्वीट में लिखा है कि दूसरी तरफ भाजपा सरकार तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी की ढोल पीट रही है।

बता दें कि सोमवार को सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बा क्षेत्र के गांव अल्लिवारा के रहने वाले किसान देवपाल ने आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक, देवपाल ने पंजाब नेशनल बैंक से लोन लिया था। अब वे इस लोन को नहीं चुका पा रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फोन किया जताई नाराजगी और कहा…

इसके बाद किसान ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 1लाख 40 हजार का लोन लिया। जानकारी के मताबिक बैंक ने पहले किसान को बिना एनओसी का लोन दे दिया। इसके बाद किसान पर दबाव बनाने लगे की कि पहले बैंक से एनओसी लें नही तो लोन का पैसा ब्याज सहित वापस वसूल किया जाएगा। वहीं एनओसी न मिलने पर किसान की परेशानी बढ़ रही थी। लगातार बैंक के दबाव से आहत होकर किसान ने बैंक के सामने ही आत्महत्या कर ली।

Home / Miscellenous India / कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘पत्रिका’ की खबर को किया रिट्वीट, यूपी सरकार पर बोला हमला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.