scriptकांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक और दिग्गज नेता मुप्पलनेनी शेषगिरी का निधन | Congress Leader Muppalaneni Seshagiri Rao Passes Away | Patrika News

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक और दिग्गज नेता मुप्पलनेनी शेषगिरी का निधन

locationनई दिल्लीPublished: Nov 18, 2019 03:15:21 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका
पूर्व विधायक मुप्पलनेनी शेषगिरी का निधन

file photo
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर दिल्ली तक सियासी हड़कंप मचा हुआ है। सरकार बनाने के लिए लगातार माथापच्ची जारी है। इसी बीच आंध्र प्रदेश से कांग्रेस के लिए काफी बुरी खबर आ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मुप्पलनेनी शेषगिरी राव का निधन हो गया है। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक, मुप्पलनेनी शेषगिरी राव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। विगत दिनों उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। लेकिन, उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन पर पार्टी के कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है। वहीं, शेषगिरी राव के अंतिम दर्शन के लिए उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
यहां आपको बता दें कि शेषगिरी राव इससे पहले बापट्ला विधानसभा सीट से 1994-99 में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने टीडीपी के टिकट पर बापट्ला विधानसभा सीट पर कत्ती पद्माराव को हराया था। इसके अलावा शेषगिरी राव जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो