विविध भारत

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, कहा- कृषि क्षेत्र में तीन चार पूंजीपतियों का एकाधिकार हो जाएगा

Highlights

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने जारी की बुकलेट खेती का खून।
राहुल बोले, मैं मोदी से नहीं डरता गुलाम बनने पर मानोगे मेरी बात।

नई दिल्लीJan 19, 2021 / 04:07 pm

Mohit Saxena

राहुल गांधी।

नई दिल्ली। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि कृषि क्षेत्र में तीन चार पूंजीपतियों का एकाधिकार हो जाएगा। इसकी कीमत मध्यम वर्ग और युवाओं को चुकानी पड़ेगी। वे युवाओं से कहना चाहते हैं कि आपकी आजादी छीनी जा रही है।
कांग्रेस नेता केे अनुसार मुट्ठीभर लोग देश की अर्थव्यवस्था पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। ये सभी लोग पीएम नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। वायनाड से सांसद के अनुसार नए कृषि कानूनों को इस तरह से तैयार किया गया है कि ये देश के कृषि क्षेत्र को पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे। उन्होंने युवाओं से किसानों का समर्थन करने की अपील की है।
https://twitter.com/ANI/status/1351442692505432064?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी के अनुसार आज देश के सामने एक त्रासदी आ खड़ी हुई है। सरकार देश की समस्या को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। वे अकेले किसानों के बारे में बोलने वाले नहीं हैं। किसानों का संकट इस त्रासदी का एक हिस्सा मात्र रहा है। यह युवाओं के लिए अहम है। यह वर्तमान के बारे में नहीं है। ये बल्कि आपके भविष्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिशों के बावजूद किसान थकने वाले बिल्कुल नहीं हैं। वे प्रधानमंत्री से ज्यादा समझदार हैं।
कांग्रेस ने जारी की खेती का खून बुकलेट

राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता की शुरूआत में कृषि कानूनों पर खेती का खून तीन काले कानून नाम से बुकलेट भी जारी की है। खेती में एकाधिकार के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज तक कृषि क्षेत्र का फायदा किसानों और मजदूरों को मिलता आया था। एक ढांचा था जिसमें मंडिया, आवश्यक वस्तु अधिनियम व अन्य कानून भी शामिल थे। नए कृषि कानून के जरिए तीन.चार लोगों के हाथों में देश की पूरी किसानी का ढांचा चला गया। देश को सिर्फ कुछ लोग मिलकर चला रहे हैं। सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

Home / Miscellenous India / राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, कहा- कृषि क्षेत्र में तीन चार पूंजीपतियों का एकाधिकार हो जाएगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.