scriptकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में भर्ती | congress president Sonia Gandhi suffering from upset stomach | Patrika News

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Published: Oct 27, 2017 07:04:57 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Sonia
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत शुक्रवार शाम एक बार फिर बिगड़ गई। इस पर उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया गांधी के पेट में कुछ दिक्कत थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
मई में हुईं थी फूड प्वाइजनिंग का शिकार
आपको बता दें कि इससे पहले 8 मई को फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई थी। उस दौरान भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं अगस्त 2016 में बनारस में एक रोड शो के दौरान भी वो बीमार पड़ गई थी। उस दौरान बीच में रोड शो रोकना पड़ा था।
विदेश के लिए जा चुकी हैं विदेश
इससे पहले 2011 में सोनिया गांधी अपनी बीमारी का इलाज कराने विदेश गई थी। उस दौरान इस बात की जानकारी नहीं सार्वजनिक की गई थी कि वो किस बीमारी के लिए विदेश गईं थी।
…तो प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति बनाना नहीं चाहती थी सोनिया गांधी, अब सामने आया कारण

बीमारी की वजह से राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से पार्टी के नेता राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। राहुल अभी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि सोनिया गांधी को पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त होकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी बयान दिया था कि जल्द ही राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाएगा। सोनिया ने कहा था कि इस समय राहुल की निगाहें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर हैं। राहुल गांधी इन चुनावों में पूरी तरह व्यस्त हैं लेकिन जल्द ही उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो