scriptम्यांमार: आंग सान सू की को अनिश्चितकाल तक हिरासत में रखने की साजिश, नया आरोप मढ़ा | Conspiracy to keep Aung San Suu Kyi in custody indefinitely | Patrika News

म्यांमार: आंग सान सू की को अनिश्चितकाल तक हिरासत में रखने की साजिश, नया आरोप मढ़ा

locationनई दिल्लीPublished: Feb 16, 2021 11:30:18 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

पुलिस ने अपदस्थ नेता आंग सान सू की के खिलाफ एक नया आरोप दर्ज किया है।
कानून की धारा 25 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

Aung San Suu Kyi

आंग सान सू की

नई दिल्ली। म्यांमार में सत्ता से बेदखल की गई सर्वोच्च नेता आंग सान सू की को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। उनके वकील खिन माउंग जाउ द्वारा दी सूचना के अनुसार पुलिस ने अपदस्थ नेता आंग सान सू की के खिलाफ एक नया आरोप दर्ज किया है। इसके आधार पर उन्हें बगैर किसी मुकदमें के अनिश्चितकाल तक के लिए हिरासत में रखा जा सकेगा।
ईरानी सेना ने नई मिसाइल का किया सफल परीक्षण, अमरीका-इजरायल में बढ़ी टेंशन

राजधानी नेपीता में एक न्यायाधीश से मिलने के बाद वकील खिन माउंग जाउ ने मीडिया से कहा कि सू की पर प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कानून की धारा 25 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।
इसका उपयोग कोराना वायरस महामारी को फैलने से रोकने को लेकर लागू पांबंदियों को तोड़ने को लेकर लोगों के विरुद्ध मुकदमा चलाने के लिए किया जाता है।

गौरतलब है कि सू की को एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट के बाद हिरासत में लिया गया था। वह अवैध रूप से वॉकी-टॉकी को रखने के आरोप का सामना कर रही हैं। म्यांमार में कोरोना वायरस पाबंदियों के उल्लंघन को लेकर अधिकतम तीन वर्ष तक की कैद की सजा का प्रावधान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो