script

महिला की आंख और सिर की हड्डी के बीच फंसी कुकर की सिटी, डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन

locationनई दिल्लीPublished: Sep 10, 2019 06:41:29 pm

झारखंड की राजधानी से आई बड़ी खबर
खाना बनाते वक्त महिला की बाईं आंख और सिर की हड्डी में फंसी कूकर की सीटी
डॉक्टरों ने बड़ी जद्दोजहद के बाद किया सफल ऑपरेशन, लेकिन

cc.jpg
नई दिल्ली। झारखंड से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां खाना बनाने के दौरान एक महिला के साथ ऐसी घटना हुई, जिसमें उसकी जान पर ही बन आई। हालात ऐसे हो गए कि उस महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पूरा मामला जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
मामला है राजधानी रांची का। यहां महिला प्रेशर कूकर में कुछ पका रही थी, काफी देर तक सीटी नहीं बजने पर महिला कूकर को चेक करने लगी। लेकिन उसे क्या पता था कि कितनी बड़ी मुसीबत को न्योता दे रही है।
चंद्रयान-2 लैंडर विक्रम को ढूंढन में बचे सिर्फ इतने दिन, इसके बाद ISRO बंद कर देगा खोज

img-20190910-wa0033.jpg
यह है पूरा मामला
57 वर्षीय बिरसी मुंडा घर में खाना पका रही थी। खूंटी जिले की रहने वाली इस महिला को नहीं था पता था ये खाना उसके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर देगा। बिरसी दाल बनाने के लिए कूकर में डाली। काफी देर तक जब सीटी नहीं बजी तो महिला चेक करने के लिए किचन में गई।
इसके बाद बिरसी ने कूकर की सीटी को थोड़ा उठाकर जैसे ही देखने को कोशिश की। कूकर की सीटी तेजी से उछलकर महिला की बाईं आंख और सिर के बीच वाले हिस्से में जा घुसी।
कूकर की सीटी फंसने से गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत ही अस्पताल लेकर जाया गया।

महिला को देखते ही डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। इतने गंभीर मामले में जांच की और फिर तुरंत ही ऑपरेशन शुरू कर दिया।
जांच में पता चला कि कुकर की सीटी महिला की आंख और सिर के बीच वाले हिस्से में फंसी हुई थी।

आंख और सिर के बीच वाले हिस्से में कुकर की सीटी फंसने का पता चलते ही, डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू किया। काफी देर तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों को बड़ी सफलता मिली।
ऑपरेशन के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला के आंखों और सिर की हड्डी के बीच फंसी प्रेशर कुकर की सीटी को निकाल लिया गया है।

डॉक्टरों ने बताया कि ये बेहद मेजर ऑपरेशन था। इसमें महिला की बाईं आंख पूरी तरह से खराब हो गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो