6 राज्यों में खुराक हो रही बेकार देश के 6 राज्यों के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की खुराक बेकार जा रही है। क्योंकि लोग नहीं आ रहे हैं। इन राज्यों में वैक्सीन लगवाने से डॉक्टर बच रहे हैं। अब ये समस्या वैज्ञानिक आविष्कारों को प्रभावित कर सकती हैं।
बता दें कि कोविड-19 टीकाकरण में भारत की शुरुआत दुनिया में सबसे प्रभावी शुरुआतों में से एक है। किसी भी अन्य देश की तुलना में भारत मे वैक्सीन पहले दिन अधिक लोगों तक पहुंची है। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक 16 जनवरी को लॉन्च के बाद से बुधवार को शाम 6 बजे तक आयोजित 14,119 सत्रों में 786,842 लोगों को टीका लगाया गया था। लेकिन यह अभी भी तय किए गए लोगों का 55 फीसदी ही है। वैज्ञानिकों ने अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया है। ताकि लक्ष्य को हासिल किया जा सके।