scriptकनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल थे भाजपा के कई बड़े नेता व अधिकारी, संसद की कार्यवाही में भी हुए थे शामिल | Coronavirus Case: BJP leaders was present in party with Kanika Kapoor | Patrika News

कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल थे भाजपा के कई बड़े नेता व अधिकारी, संसद की कार्यवाही में भी हुए थे शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 20, 2020 04:22:24 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

Highlights-
-वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 200 के पार हो गई है
-जबकि 5 लोगों की मौत हो गई है
-कोरोना के कहर से नेता, अभिनेता कोई नहीं बच पा रहा है

,

,

नई दिल्ली. कोरोना का कहर लगातार जारी है। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहा है। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 200 के पार हो गई है, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के कहर से नेता, अभिनेता कोई नहीं बच पा रहा है। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। कनिका ने गुरुवार को सोशल मीडिया में इस बात की जानकारी दी है। कनिका 15 मार्च को लंदन से लखनऊ पहुंची थीं। जहां वह रविवार को एक पार्टी में शामिल हुई थी वह जिस पार्टी में शामिल हुई थी उस पार्टी में राजस्थान राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे और भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे। दुष्यंत सिंह कल संसद में भी पहुंचे थे। हालांकि, कनिका कपूर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद भाजपा सांसद ने खुद को पृथक कर लिया है।
125 लोग पार्टी में हुए थे शामिल

कनिका के पॉजीटिव पाए जाने के बाद से लखनऊ में हड़कंप मच गया है क्योंकि वह ताज होटल भी गई थी। कनिका के संक्रमित होने के बाद उस पार्टी में शामिल हुए लोगों के बीच डर का माहौल है। लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में आयोजित उनकी पार्टी में करीब 125 लोग शामिल हुए थे।
भाजपा के नेता,मंत्री हुए थे शामिल

कनिका कपूर के पिता ने बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका तीन पार्टियों में जा चुकी हैं। इस दौरान वह करीब 400 लोगों से मिलीं। कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां पार्टी में शामिल हुई थीं। जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता, मंत्री व अधिकारी शामिल हुए थे। वह एक बड़े कारोबारी के घर आयोजित पार्टी में भी गई थीं।
कनिका ने मानी अपनी ये गलती

कनिका की ओर से दावा किया जा रहा है कि उन्होंने लखनऊ एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कराई थी उस दौरान उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। लेकिन उनकी गलती यह रही कि विदेश से लौटने के बाद भी उन्होंने खुद को 14 दिनों तक एकांतवास में नहीं रखा और सार्वजनिक पार्टियों में शामिल होती रहीं।
वहीं इसके बाद अब लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या पांच हो गई है। शुक्रवार को खुर्रमनगर के तीन और महानगर की एक महिला में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित मरीजों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मरीजों को केजीएमयू ले जाया गया। इसके पहले गुरुवार को दो लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो