क्या है हॉटस्पॉट एरिया
देशभर में कोरोना के कई हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। ये वह इलाके हैं जहां कम वक्त में ही कोरोना के ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही, यहां सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस के मरीज़ों की संख्या ज्यादा है और टेस्ट के बाद वो भी पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। हॉटस्पॉट एरिया में दिल्ली, केरल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, लद्दाख के इलाके शामिल हैं।