scriptCoronavirus: 24 घंटे में कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले, जानिए राज्यों का क्या है हाल? | Coronavirus: Latest update state wise | Patrika News

Coronavirus: 24 घंटे में कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले, जानिए राज्यों का क्या है हाल?

locationनई दिल्लीPublished: Apr 12, 2020 08:42:18 am

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

देश में तेजी से फैल रहा है coronavirus
पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले
दिल्ली ( Delhi ) में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार पार

coronavirus
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) का प्रकोप पूरी दुनिया में काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। 15 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि करीब एक लाख लोगों की मौत हो गई है। वहीं, भारत ( Coronavirus in india ) में भी इस वायरस का आतंक जारी है। देश में करीब सात हजार लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 242 लोगों की मौत हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन ( Lockdown ) किया गया है। इसके बावजूद आकंड़े बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक हजार से ज्यादा मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। इस आंकड़े ने सबकी टेंशन बढ़ा दी है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1035 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 40 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 7286 पहुंच गया है। इनमें 6634 एक्टिव केस हैं, जबकि 652 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों राज्यों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच चुका है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना से पीड़ित 5 मरीजों की मौत हो गई, जो राजधानी में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। वहीं, 166 नए केस के साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या के लिहाज से दिल्ली चार अंकों में पहुंचने वाला मुंबई के बाद दूसरा शहर बन गया है। ICMR का कहना है कि शनिवार रात 9 बजे तक देश में 1,64,773 लोगों से कोरोना संक्रमण के लिए 1,79,374 सैंपल्स का टेस्ट किया गया है, जिसमें से 4.3 प्रतिशत पॉजिटिव पाए गए। राज्यों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को देश में कोरोना के 825 नए केस आए। इससे पहले सबसे ज्यादा शुक्रवार को 863 सामने आए थे। अब एक नजर डालते हैं राज्यों के आंकड़ों पर….

आंध्र प्रदेश- 381
अंडमान निकोबार- 11
अरुणाचल प्रदेश- 1
असम- 29
बिहार- 60
चंडीगढ़- 18
छत्तीसगढ़- 18
दिल्ली- 1069
गोवा- 7
गुजरात- 308
हरियाणा- 177
हिमाचल प्रदेश- 28
जम्मू-कश्मीर- 207
झारखंड- 14
कर्नाटक- 214
केरल- 364
लद्दाख- 15
मध्य प्रदेश- 529
महाराष्ट्रा- 1761
मणिपुर- 2
मिजोरम- 1
ओडिशा- 48
पंजाब- 132
राजस्थान- 700
तमिलनाडु- 969
तेलंगाना- 504
त्रिपुरा- 2
उत्तराखंड- 35
उत्तर प्रदेश- 433
वेस्ट बंगाल- 126
पुड्डुचेरी- 5
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो