scriptओडिशाः 30 नवंबर तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन और सभी शिक्षण संस्थान बंद | Coronavirus Lockdown extended in Odisha in containment zones after Maharashtra | Patrika News

ओडिशाः 30 नवंबर तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन और सभी शिक्षण संस्थान बंद

locationनई दिल्लीPublished: Oct 31, 2020 04:53:46 pm

ओडिशा ने कंटेनमेंट जोन में कोरोना लॉकडाउन ( coronavirus lockdown ) को 30 नवंबर तक बढ़ाया।
इससे पहले महाराष्ट्र भी कर चुका है लॉकडाउन के विस्तार की घोषणा।
ओडिशा में शिक्षण संस्थान बंद, 16 नवंबर से 9-12वीं तक के स्कूल खुलेंगे।

दुर्ग जिले में लॉकडाउन खत्म करने पर नहीं हुआ फैसला, 12 घंटे में मिले कोरोना के 519 नए मरीज, दो की संक्रमण से मौत

दुर्ग जिले में लॉकडाउन खत्म करने पर नहीं हुआ फैसला, 12 घंटे में मिले कोरोना के 519 नए मरीज, दो की संक्रमण से मौत

भुवनेश्वर। महाराष्ट्र के बाद अब नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार ने शनिवार को कहा है कि राज्य के कंटेनमेंट जोन में कोरोना वायरस लॉकडाउन ( coronavirus lockdown ) को आगामी 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश में सभी शैक्षिक संस्थान आगामी 30 नवंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। हालांकि कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल आगामी 16 नवंबर से फिर से खुलेंगे।
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने लॉकडाउन को 30 नवंबर तक के लिए आगे बढ़ाया

ओडिशा सरकार द्वारा शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक, “गृह मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुपालन में, सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में और गतिविधियां फिर से खोलने और कंटेनमेंट ज़ोन में लॉकडाउन का विस्तार 31 अक्टूबर तक करने के 30 सितंबर के जारी आदेश, को 27 अक्टूबर के आदेश के तहत बढ़ा दिया गया, और राज्य सरकार ने यह निर्देश दिया है कि ओडिशा राज्य में ये दिशानिर्देश लागू होंगे।”
आदेश में कहा गया है, “सभी शैक्षणिक संस्थान 30 नवंबर 2020 तक बंद रहेंगे। हालांकि, स्कूल और जन शिक्षा विभाग के नियंत्रण/ अधीक्षण/ पर्यवेक्षण के तहत स्कूलों में 9वीं और 12वीं की कक्षाएं 16 नवंबर 2020 से खुलेंगी।” अन्य दिशानिर्देशों में- लॉकडाउन को कंटेनमेंट जोन के भीतर लागू किया जाना भी शामिल है।
Big Breaking: गृह मंत्रालय ने जारी कीं Unlock 6.0 की गाइडलाइंस, 1 नवंबर से इन सेवाओं को दी अनुमति

कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में गतिविधियों: गृह मंत्रालय द्वारा अनुमति के अलावा यात्रियों की अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा 30 नवंबर तक बंद रहेगी। इसके साथ ही बड़े सामाजिक, राजनीतिक, खेल मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य और अन्य सभाएं 30 नवंबर 2020 तक निषिद्ध रहेंगी।
ओडिशा में अब तक कोविड-19 के 2,90,116 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 2,73,838 लोक ठीक हो चुके हैं जबकि एक्टिव केस की संख्या 14,905 और 1,320 की मौतें शामिल हैं। प्रदेश में एक्टिव केस कुल मामलों का करीब 5 प्रतिशत हैं।
Unlock 6.0 में किन स्थानों पर लॉकडाउन लागू रहेगा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों-कॉलेजों को भी छूट पर नियम जारी

गौरतलब है कि इससे पहले कोरोना महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र ने भी बिना किसी देरी के लॉकडाउन को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया था। राज्य में पूजा स्थल, थिएटर और स्वीमिंग पूल के साथ-साथ कई अन्य सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक संस्थाओं को फिर से खोलना बाकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो