scriptDCW में भर्ती गड़बड़ी को लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज | Corruption in DCW Entrance: FIR filed against Arvind Kejriwal | Patrika News

DCW में भर्ती गड़बड़ी को लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज

Published: Sep 21, 2016 02:52:00 pm

दिल्ली महिला आयोग में 85 लोगों की नियुक्ति को लेकरदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज हुई

Arvind kejriwal

Arvind kejriwal

नई दिल्ली। ऐंटी करप्शन ब्यूरो ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) में 85 लोगों की नियुक्ति को लेकर DCW चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी के इशारे पर ही उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है।

केजरीवाल ने कहा ‘आखिर मेरा नाम एफआईआर में क्यों है? मुख्यमंत्री का नाम अगर आया है तो इस बारे में बड़े लेवल पर चर्चा हुई होगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर हुआ होगा। इस पर डिटेल में चर्चा होनी चाहिए। एफआईआर में मेरी भूमिका के बारे में कहीं कोई जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन शिकायत की आखिरी लाइन में स्वाति मालिवाल के साथ मेरा नाम जरूर जोड़ दिया गया है।’

अरविंद केजरीवाल ने कहा,’हम इस बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाएंगे और इस षडयंत्र की पोल खोलेंगे। इसके पीछे जुड़ी सारी घटनाओं का जिक्र करेंगे। महिला आयोग ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्हें बताना होगा कि मुझे किस बात के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।’

गौरतलब है कि केजरीवाल ने हाल ही में बेगलुरू में जीभ का ऑपरेशन करवाया है। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों की सलाह के चलते वह कुछ समय मीडिया से दूर थे। केजरीवाल ने एफआईआर को लेकर भाजपा तथा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ शिकायत करते हुए किसी अन्य मुद्दे पर बात करने से स्पष्ट मना कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो