scriptआनंद विहार बस अड्डे पर फिर टूटा लॉकडाउन..अपने-अपने घर जाने के लिए उमड़ी भीड़ | Covid-19 outbreak lockdown migrant worker anand vihar bus stop | Patrika News

आनंद विहार बस अड्डे पर फिर टूटा लॉकडाउन..अपने-अपने घर जाने के लिए उमड़ी भीड़

locationनई दिल्लीPublished: Mar 29, 2020 08:03:31 pm

Submitted by:

Prashant Jha

कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन का आज पांचवां दिन है। लॉकडाउन की मार सबसे ज्यादा मजदूरों को उठानी पड़ रही है। मजदूर अपने घर जाने के लिए हैरान और परेशान हैं।

anand_vihar.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन का आज पांचवां दिन है। लॉकडाउन की मार सबसे ज्यादा मजदूरों को उठानी पड़ रही है। मजदूर अपने घर जाने के लिए हैरान और परेशान हैं। आनंद विहार बस स्टैंड पर एक बार फिर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग घर जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े हुए हैं।

लोगों के आने से सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। लेकिन मजदूर लॉकडाउन का उल्लंघन कर घर जाने के लिए बस स्टैंड तक पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ लोग पैदल ही हजारों मील सफर पर निकल पड़े हैं।

ये भी पढ़ें: नोएडा के सोरखा पंचायत में एक-एक अन्न के लिए मोहताज हैं सैकड़ों मजदूर

शनिवार शाम हजारों का उमड़ा था हुजूम

इससे पहले शनिवार देर शाम करीब 15 से 20 हजार लोग एक साथ आनंद विहार बस स्टैंड पर आ गए थे। उसे देखते हुए दिल्ली और यूपी पुलिस ने मिलकर हालात को काबू किया था। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को बसों से अपने-अपने घर भेजा था। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से कुछ लोगों को शेल्टर होम और दिल्ली और नोएडा में जहां रुके हैं वहीं ठहरने की सलाह दी गई थी। जिससे सुबह में बस स्टैंड पर भीड़ नहीं दिखी थी।

लखनऊ, गोरखपुर और कानपुर के लिए निकली बसें

लेकिन रविवार को दोपहर जैसे ही लोगों को बस चलने की सूचना मिली तो फिर से लोग बस स्टैंड पर पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि लखनऊ, गोरखपुर और कानपुर के लिए बसों को भेजी जा रही है। पत्रिका संवाददाता धीरज कुमार ने आनंद विहार बस स्टैंड पहुंचकर पूरे हालात का जायजा लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो