scriptCOVID-19: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कोरोना पॉजिटिव, मिलने वालों से की अपील | COVID-19: Union Minister Ashwini Kumar Choubey Corona positive | Patrika News

COVID-19: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कोरोना पॉजिटिव, मिलने वालों से की अपील

locationनई दिल्लीPublished: Dec 28, 2020 07:02:22 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ट्वीट कर जानकारी दी।
मिलने वाले लोगों से की अपील,कृपया वे खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें

ashwini choubey

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्‍होंने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने लिखा, उन्हें कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर आज टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशो का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आए हैं। कृपया वे खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें।’
https://twitter.com/AshwiniKChoubey/status/1343531922488664064?ref_src=twsrc%5Etfw
गौरतलब है कि देशभर में इस समय कोरोना वायरस का संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। इस महामारी की चपेट में मंत्री, सांसद और विधायक लगातार आ रहे है। इसी लिस्‍ट में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे का नाम जुड़ गया है। वह बिहार में भाजपा के दिग्‍गज नेता हैं।
कोविड-19 के मामले 2.5 लाख के पार

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,50,449 मामले पाए गए हैं। वहीं इस बीमारी की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 1,379 हो गया है। बिहार में इस समय 5,085 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक कुल 2,43,985 रोग से उबर चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो