scriptगाय बनी पसर्नेलिटी ऑफ दी ईयर 2015 | cow becomes online personality of the year 2015 on Yahoo | Patrika News
विविध भारत

गाय बनी पसर्नेलिटी ऑफ दी ईयर 2015

सर्च इंजन याहू इंडिया ने गाय को बनाया है पसर्नेलिटी ऑफ दी ईयर

Dec 22, 2015 / 11:12 am

Anil Kumar

cow

cow

नई दिल्ली। गाय पूरी दुनिया में छा गई हैं। इतना ही नहीं पर्सनालिटी ऑफ द ईयर 2015 बन गई। यह हम नहीं कह रहे हैं, सर्च इंजिन याहू इंडिया का कहना है कि इस साल उसके विभिन्न प्लेटफार्म पर गाय शब्द की खूब चर्चा हुई और भोली भाली गाय उसके लिए ऑनलाइन दुनिया की पर्सनालिटी ऑफ द ईयर बन गई।


इसके अनुसार ऑनलाइन दुनिया में इस साल गाय शब्द उस समय अचानक चर्चा में आया जबकि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इसके बाद तो अनेक घटनाओं के चलते यह शब्द कहीं न कहीं चर्चा में बना रहा।

इसके अनुसार राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी सबसे चर्चित (टॉप न्यूजमेकर) में से एक रहे। इस श्रेणी में नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल भी हैं।

याहू ने भारत के लिए सालाना समीक्षा (2015) में यह निष्कर्ष निकाला है। इस समीक्षा और साल भर की सबसे चर्चित घटनाओं, हस्तियों, मुद्दों पर विचार करता है।

Home / Miscellenous India / गाय बनी पसर्नेलिटी ऑफ दी ईयर 2015

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो