scriptचक्रवात तुफान फेथाई ने दी दस्तक: एक की मौत, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट | Cyclone Phethai: 1 Killed in Andhra Pradesh | Patrika News

चक्रवात तुफान फेथाई ने दी दस्तक: एक की मौत, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Published: Dec 17, 2018 04:12:24 pm

Submitted by:

Shivani Singh

सुरक्षा के लिहाज से राज्य के तटीय जिलों में शैक्षिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

strom

चक्रवात तुफान फेथाई ने दी दस्तक: एक की मौत, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में चक्रवाती तूफान फेथाई ने दस्तक दे दी है। तूफान के दस्तक के साथ ही राज्य के विजयवाड़ा शहर में भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत की ख़बर है। हालांकि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि अब तक कहीं और कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से राज्य के तटीय जिलों में शैक्षिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें

76 साल के बुजुर्ग के हौंसलों को सलाम, चौथी मास्टर डिग्री के लिए दे रहे हैं एग्जाम

पैसेंजर ट्रेनों और उठानों की समय सारिणी में बदलाव

इस चक्रवाती तूफान के बारे में कहा जा रहा है कि यह चक्रवात गंभीर तूफान में भी बदल सकता है। लिहाजा इसे देखते हुए ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किए गए हैं। 22 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। एक ट्रेन के वक्त में बदलाव हुआ है। उधर हवाई वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है। विजाग की कई उड़ानों को गंभीर चक्रवात तूफान की वजह से रद्द कर दिया गया है। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर आने-जाने वालीं उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।वहीं, चक्रवात तूफान को देखते हुए 100 साइक्लोन शेल्टर्स खोले गए हैं। राहत केंद्रों पर भोजन तैयार करने के लिए 200 कुक लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें

नशे में धुत एक बुजुर्ग ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, हो गई मौत

आपदा राहत बल तैयार

चक्रवाती तूफान के लिए राज्य हाई अलर्ट पर है। राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बलों को 10,000 राज्य सरकारी कर्मचारियों के साथ स्टैंडबाय पर रखा गा है। भारतीय नौसेना ने मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने के लिए चेतावनी दे रही है। भारी बारिश, 80-100 किमी / घंटा तक की गति के साथ हवा की हवाओं की उम्मीद है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो