scriptठाणे: सिलेंडर फटने से आठ लोग जख्मी, घटना की भयावह तस्वीर आईं सामने | Cylander blast delhi and maharashtra | Patrika News
विविध भारत

ठाणे: सिलेंडर फटने से आठ लोग जख्मी, घटना की भयावह तस्वीर आईं सामने

ठाणे में सिलेंडर फटने का फुटेज भी सामने आया है।

नई दिल्लीOct 07, 2018 / 12:53 pm

Saif Ur Rehman

Cyilender

ठाणे: सिलेंडर फटने से आठ लोग जख्मी, घटना की भयावह तस्वीर आईं सामने

नई दिल्ली। घर में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर किसी बम से कम नहीं हैं। आए दिन सिलेंडर फटने की खबरें सामने आती हैं। खबर है कि महाराष्ट्र के ठाणे में सिलेंडर फटने से आठ लोग जख्मी हुए हैं। ठाणे के इंदिरा नगर में एक गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में आठ लोग झुलस गए। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि आठ में से चाल लोगों की हालत गंभीर है। वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि घर में कुछ पुर्ननिर्माण का कार्य चल रहा था, जिस कारण गैस सिलेंडर को घर के बाहर रख दिया गया। शनिवार रात सिलेंडर से गैस रिसीव करने लगा। परिणामस्वरुप सिलेंडर में धमाका हो गया। ब्लास्ट से आस-पास मौजूद लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इस घटना का वीडियो में सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि एक दिन से सिलेंडर में धमाका होता है और लोग खौफ के साए में इधर-उधर भागने लगते हैं।ब्लास्ट में बच्चे के पिता बाबा(60) मां शीला देवी(55) भाई धरमपाल(10) और बहन सोनाली (13) घायल हो गए।
संविधान का आर्टिकल 14 और 21 क्या बहु-विवाह पर लागू होगा: अरुण जेटली

यह भी पढ़ें
नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने लगाया यौन शोषण का आरोप, चलाते हैं एक से बढ़कर एक महंगी कार

मासूम की मौत

वहीं शुक्रवार शाम दिल्ली के संगम विहार में सिलंडर फटने से एक बच्चे की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, दिल्ली के संगम विहार इलाके में शाम को अचानक खाना बनाते वक्त सिलेंडर बलास्ट हो गया। जिसके चपेट में आने से सात साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। ब्लास्ट में बच्चे के पिता बाबा(60) मां शीला देवी(55) भाई धरमपाल(10) और बहन सोनाली (13) घायल हो गए।

Home / Miscellenous India / ठाणे: सिलेंडर फटने से आठ लोग जख्मी, घटना की भयावह तस्वीर आईं सामने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो