scriptडॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति नीलाम करेगी सरकार, 5 करोड़ है बेस प्राइस | Dawood Ibrahim property to be auctioned 5 million base price | Patrika News

डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति नीलाम करेगी सरकार, 5 करोड़ है बेस प्राइस

Published: Oct 18, 2017 05:52:50 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मुंबई स्थित संपत्तियों को सरकार नीलाम करने जा रही है। हर संपत्ति के लिए एक करोड़ रुपए का बेस प्राइस रखा गया है।

 Dawood

Dawood Ibrahim

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मुंबई स्थित संपत्तियों को सरकार नीलाम करने जा रही है। वित्त मंत्रालय ने इसके लिए अखबारों में विज्ञापन दिया है। दाऊद के संपत्ति की नीलामी 14 नवंबर को होगी। मंत्रालय ने इसमें हर संपत्ति के लिए एक करोड़ रुपए का बेस प्राइस रखा है। नीलामी में शामिल होने वालों को 10 नवंबर तक अपना डिटेल SAFEMA/NDPSA विभाग को देनी होगी।
Dawood
दाऊद की बहन का घर भी होगा नीलाम
रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने दाऊद की मुंबई में भिंडी बाजार का होटल रौक अफरोज, याबूक स्ट्रीट, दादरी चॉल और पक्मोडिया स्ट्रीट को नीलाम करेगी। पक्मोडिया स्ट्रीट वही बिल्डिंग है जहां दाऊद की बहन का परिवार रहता है। पिछले दिनों यहीं से दाऊद का भाई इकबाल कासकर गिरफ्तार किया गया था।
हर संपत्ति का बेस प्राइस एक करोड़ से शुरु
मुंबई में भिंडी बाजार स्थित डबल स्टोरी बिल्डिंग का बेस प्राइस 1 करोड़ 21 लाख रुपए है। याकूब स्ट्रीट की संपत्ति का बेस प्राइस 1 करोड़ 55 लाख रुपए। भिंडी बाजार स्थित होलट रौनक अफरोज का रिजर्व प्राइस 1 करोड़ 18 लाख रुपए तो मुंबई के पर्ल हार्बर फ्लैट की बेस प्राइस 92 लाख 69 हजार रुपए है और औरंगाबाद में फैक्ट्री प्लॉट का रिसर्व प्राइस 1 लाख 2 हजार रुपए रखा गया है। कुल मिलाकर लगभग 5 करोड़ रुपए सभी संपत्ति का बेस प्राइस है।

ब्रिटेन में करीब 42 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त
बता दें कि पिछले महीने ही ब्रिटेन में दाऊद पर स्थानीय सरकार ने शिकंजा कसा था। ब्रिटेन में मौजूद दाऊद की करीब 42 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त की गई। दावा किया जाता है कि ब्रिटेन में दाऊद के पास कई होटल, बंगले और बार थे।

1993 मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंस
बता दें कि 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम ही है। इस धमाके में करीब 260 लोग मारे गए थे, जबकि 700 से अधिक लोग जख्मी हुए थे। इसके बाद ही दाऊद देश छोड़कर फरार हो गया था। खबर है कि पाकिस्तान में छिपा हुआ है और इस बात की जानकारी वहां की सरकार को भी है, जबकि पाकिस्तान हर बार इस बात से इनकार करता है।

2013 में वैश्विक आतंकी घोषित
1993 धमाकों के बाद भारत सरकार ने दाऊद इब्राहिम को मोस्ट वॉन्टेड सूची में डाल दिया है। अमरीका ट्रेदरी विभाग ने उसे 2013 में वैश्विक आतंकी घोषित किया है। भारतीय प्रवर्तन निदेशायल के मुताबिक दाऊ ने उगाही करके बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया है। उसके धन का बड़ा हिस्सा दुबई, ब्रिटेन, पाकिस्तान और भारत में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो