scriptजूहू बीच पर बहकर आई व्हेल, लोगों में कौतूहल, पुलिस के लिए सरदर्द | Dead whale came on the Juhu beach became headache for the police | Patrika News

जूहू बीच पर बहकर आई व्हेल, लोगों में कौतूहल, पुलिस के लिए सरदर्द

Published: Jan 29, 2016 02:04:00 pm

मृत व्हेल ब्रुडीज प्रजाति की है। इसकी लंबाई 35 फुट है और वजन तकरीबन 20 टन है

whale on the beach

whale on the beach

मुंबई। जुहू बीच पर एक विशाल व्हेल बहकर आ गई। यह व्हेल लोगों के कौतूहल का विषय बनी हुई है। इस बीच पर बड़ी संख्या में लोग व्हेल को देखने के लिए जमा हो रहे हैं। हालत यह हो चुकी है कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। वन विभाग के अधिकारी मकरंद घोड़के ने बताया कि, “मृत व्हेल ब्रुडीज प्रजाति की है। इसकी लंबाई 35 फुट है और वजन तकरीबन 20 टन है। घोड़के के मुताबिक, मौत की वजह पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगी।”

बता दें कि पहले व्हेल को क्रेन से उठाकर मुंबई के बाहर ऐरोली में ले जाकर पोस्टमॉर्टम करने की योजना थी, लेकिन अब जुहू तट के पास ही इसे गड्ढे में गाड़ने की बात कही जा रही है, क्योंकि मृत व्हेल का शरीर तेजी से (डिकंपोज) नष्ट हो रहा है।

आपको बता दें कि ठीक इसी प्रकार कुछ समय पहले तमिलनाडु में तूतीकोरिन के एक समुद्रतट पर बहकर पहुंचीं 45 व्हेल मछलियों की मौत हो गई थी, जबकि 36 अन्य को बचा लिया गया है। अधिकारियों का कहना था कि चेन्नई से लगभग 600 किलोमीटर दूर मानापाडु और कलामोझी गांवों के बीच मौजूद तट पर आई इन मछलियों में से कई को मछुआरों और अधिकारियों ने वापस समुद्र में धकेला था, लेकिन ये फिर तट पर लौट आई थीं। उनका कहना है कि संभवतः ये मछलियां मूंगे की चट्टानों और पत्थरों से टकराकर घायल हुई थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो