विविध भारत

कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह का आज के दिन हुआ था निधन

कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह का निधन आज ही के दिन 4 मार्च 2011 को हुआ था

Mar 04, 2015 / 10:13 am

आरिफ मंसूरी

इंडियन नेशनल कांग्रेस दल के नेता अर्जुन सिंह का जन्म 5 नवंबर 1930 हुआ था और 4 मार्च 2011 में हर्ट अटैक के चलते यानी आज ही दिन मौत हो गई थी। इनका राजनीतिक करियर बहुत ही साफ-सुथरा रहा। इनको मनमोहन सरकार की केबिनेट में 2004 से 2009 में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया ।

जब अर्जुन सिंह नरसिंह राव सरकार में मंत्री थे उस समय 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मामला भड़कने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय इंदिरा कांग्रेस का गठन किया लेकिन 1996 के लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के सतना में चुनाव हार गए। फिर वह दोबारा कांग्रेस में आए लेकिन इस बार वह फिर मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से हार गए। वे कुछ समय के लिए पंजाब के गर्वनर पद पर रहे और तीन बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे।

जब वह भोपाल के मुख्यमंत्री थे तब 1984 में यूनियन कार्बाइड के कारखाने से घातक गैर रिसाव हुआ और इस मामले में उनको काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। अर्जुन सिंह ने अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण के लिए भी विवादों में रहे थे। वे चाहते थे कि सभी प्राईवेट संस्थानों में ओबीसी के लिए सीटें आरक्षित हो और अन्य उच्च शिक्षा के केन्द्र सरकार द्वारा संचालित संस्थानों जैसे-आईआईटी, आईआईएम में ओबीसी के लिए जाति आधारित आरक्षण कोटे को बढ़ाने की मांग की थी। वह भारतीय राजनीति के बहुत ही जुझारू नेता के रूप में जाने जाते है।

Home / Miscellenous India / कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह का आज के दिन हुआ था निधन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.