script

जेएनयू में कुछ लोग भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं, उन्हें देशद्रोही कहने में संकोच नहींः रक्षा मंत्री

locationनई दिल्लीPublished: Sep 19, 2018 06:34:38 am

‘जेएनयू छात्रसंघ का नेतृत्व करने वाले या छात्रसंघ के सदस्य खुले तौर पर ऐसी ताकतों के साथ शामिल होते हैं, इसलिए भारत विरोधी कहने में आपको संकोच करने की आवश्यकता नहीं है।’

d

जेएनयू में कुछ लोग भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे, उन्हें देशद्रोही कहने में संकोच नहींः रक्षा मंत्री

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्रा रह चुकीं देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने वहां के कुछ लोगों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘जेएनयू में कुछ ताकतें हैं जो भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ रही हैं। यह उनकी प्रचार सामग्री ही बताती है। जेएनयू छात्रसंघ का नेतृत्व करने वाले या उनके साथ जुड़े लोग जिन्हें भारत विरोधी कहने में किसी प्रकार के संकोच की आवश्यकता नहीं है।’
जो हुआ वो उत्साहजनक नहीं- सीतारमण

उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजों के चंद दिनों बाद आई है। इन चुनावों में चारों प्रमुख पद लेफ्ट समर्थित छात्र संगठन के कब्जे में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीतारमण ने आगे कहा, ‘इससे मैं असहज महसूस करती हूं। पिछले कुछ सालों में जेएनयू में जो चीजें हुई हैं, वे वास्तव में उत्साहजनक नहीं हैं।’
दिल्ली-मुंबई में हवाला रैकेट के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा, 700 करोड़ के कथित लेनदेन का मामला

‘भारत विरोधी कहने में कोई संकोच नहीं’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘पुस्तिकाएं कहती हैं कि वे भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं। उनकी विवरणिकाएं ऐसा कहती हैं। जेएनयू छात्रसंघ का नेतृत्व करने वाले या छात्रसंघ के सदस्य खुले तौर पर ऐसी ताकतों के साथ शामिल होते हैं, इसलिए भारत विरोधी कहने में आपको संकोच करने की आवश्यकता नहीं है।’
कार्ति चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ईडी की आपत्ति के बावजूद में मिली ब्रिटेन जाने की इजाजत

चर्चा में रहा था जेएनयू का नारेबाजी कांड

उल्लेखनीय है कि जेएनयू में आतंकी अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ हुए एक कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों पर देश विरोधी नारेबाजी करने का भी आरोप लगा था। जिन छात्रों पर आरोप लगा था उनमें उमर खालिद, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी शामिल थे।

ट्रेंडिंग वीडियो