विविध भारत

हज पर जाने वाली सबसे छोटी यात्री बनी हादिया, पहली बार जारी होगी मेडिकल बुकलेट

हज पर जाने वाली सबसे छोटी यात्री बनी हादिया, पहली बार जारी होगी मेडिकल बुकलेट

नई दिल्लीJul 07, 2018 / 11:01 am

धीरज शर्मा

हज पर जाने वाली सबसे छोटी यात्री बनी हादिया, पहली बार जारी होगी मेडिकल बुकलेट

नई दिल्ली। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली हादिया मरियम सबसे कम उम्र में हज करने वाली पहली यात्री बनेंगी। हादिया इस बार अपने परिजनों के साथ हज यात्रा पर जाएगी। खास बात यह है कि इसके लिए शुक्रवार रात हादिया का टीकाकरण भी किया गया है।

हादिया के नाम की डाली थी लॉटरी
हादिया के पिता ने बताया कि उन्होंने हादिया के नाम की लॉटरी भी डाली थी जिसमें हादिया का नाम भी खुल गया है। गोरखपुर गांव की निवासी डेढ़ वर्षीय हादिया मरियम इस साल अपने पिता सलीम अहमद और अपनी माता के साथ हज करने जाएंगी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब बगैर मेहरम के भी महिलाएं हज के लिए जा सकती हैं, लेकिन उनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

केंद्र सरकार के इस आदेश के बाद से उत्तराखंड से 4 महिलाओं का ग्रुप हज करने जा रहा है। ग्रुप में तीन महिलाएं हल्द्वानी से और एक महिला ऊधमसिंह नगर से हैं। सभी की उम्र 45 से अधिक है। उत्तरंखण्ड हज कमेटी चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया है कि बीते शुक्रवार को बाजपुर में हाजिया का टीकाकरण किया गया है। जबकि सितारगंज में हज पर जाने वाले हाजियों का टीकाकरण किया जायेगा।

पहली बार मिलेगी मेडिकल बुकलेट
हज यात्रा के दौरान बीमार होने पर मेडिकल बुकलेट हाजियों के लिए मददगार साबित होगी। ऑल इंडिया हज कमेटी की ओर से पहली बार हज यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही बुकलेट में यात्री की मेडिकल हिस्ट्री दर्ज होगी। यात्रा के दौरान बीमार होने पर वहां के चिकित्सक आसानी से हज यात्री का उपचार कर सकेंगे। इस बुकलेट यात्रा पर ले जाना यात्रियों के लिए अनिवार्य किया गया है। पहले तक हाजियों को मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाकर ले जाना होता था। यात्रा के दौरान बीमार होने पर यात्रियों को वहां के चिकित्सक को उपचार देने में दिक्कत न आए, इसके लिए यात्री को मेडिकल बुकलेट ले जाना अनिवार्य किया गया है। टीकाकरण और प्रशिक्षण शिविरों में यात्रियों को यह बुकलेट उपलब्ध कराई जा रही है। बुकलेट में यात्री को अपना कवर नंबर, फोटो लगाना होगा।

Home / Miscellenous India / हज पर जाने वाली सबसे छोटी यात्री बनी हादिया, पहली बार जारी होगी मेडिकल बुकलेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.