सीबीसीबी की वायु प्रयोगशाला के पूर्व प्रमुख डी साहा कहते हैं, "यह बदलाव का वक्त है और हवा की रफ्तार बिल्कुल थम गई है, जिससे स्थानीय प्रदूषण दिल्ली में ही सिमट कर रह गया है।" शुक्रवार को प्राथमिक प्रदूषक PM10 था, जो बीते तीन दिनों से बढ़ रहा है। सीपीसीबी नियंत्रण कक्ष के मुताबिक मंगलवार रात को 8 बजे इसे 45 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर मापा गया था, जबकि शुक्रवार की रात 8 बजे इसने 222 के खतरनाक स्तर को छू लिया। जबकि PM10 का सामान्य स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है।